
लावालौंग/chatra : भारतीय जनता पार्टी के लावालौंग मंडल अध्यक्ष खगेश्वर साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि सिमरिया विधायक ने प्रखंड के नेटवर्क विहीन क्षेत्रों की समस्या को सदन (विधानसभा) में प्रमुखता से उठाया है।
खगेश्वर साहू ने कहा कि प्रखंड लावालौंग के पंचायत रिमी, सिलदाग, हेडुम एवं कोलकोले सहित आसपास के कई गाँव आज भी मोबाइल नेटवर्क न होने से डिजिटल युग में पिछड़े हुए हैं। ग्रामीण ऑनलाइन पढ़ाई, सरकारी योजनाओं के लाभ और आपातकालीन सेवाओं से पूरी तरह वंचित हैं।
मंडल अध्यक्ष ने विधायक की इस पहल का स्वागत करते हुए बताया कि सदन में इन पंचायतों में अविलंब मोबाइल टावर स्थापित करने की माँग की गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही इन क्षेत्रों में मजबूत नेटवर्क सुनिश्चित होगा, जिससे ग्रामीणों को बुनियादी संचार सुविधा मिल सकेगी।
रिपोर्टर मो0 साजिद
