Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News : चतरा में रामनवमी महा समिति का गठन,कन्हैया पांडेय अध्यक्ष और पप्पू यादव बने महासचिव
    Chatra News

    Chatra News : चतरा में रामनवमी महा समिति का गठन,कन्हैया पांडेय अध्यक्ष और पप्पू यादव बने महासचिव

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMarch 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : आगामी रामनवमी पर्व को लेकर चतरा शहर में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में रविवार को शहर के गौरक्षणी परिसर में रामनवमी महा समिति गठन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से कन्हैया पांडेय को रामनवमी महा समिति का अध्यक्ष तथा पप्पू यादव को महासचिव चुना गया। दोनों के चयन पर उपस्थित लोगों ने उन्हें बधाई दी और रामनवमी को भव्य और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का संकल्प लिया।
    बैठक में समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने रामनवमी पर्व को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। नवनियुक्त अध्यक्ष कन्हैया पांडेय और महासचिव पप्पू यादव ने संयुक्त रूप से कहा कि इस वर्ष शहर में रामनवमी नशामुक्त वातावरण में मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि समिति का मुख्य उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक संदेश देना भी है। इसलिए सभी अखाड़ा समितियों और युवाओं से अपील की गई है कि वे नशामुक्त रामनवमी मनाने में सहयोग करें। उन्होंने बताया कि रामनवमी के अवसर पर शहर को भगवा ध्वजों से सजाया जाएगा, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय और उत्सवमय बनेगा। इसके साथ ही शोभायात्रा और अखाड़ों की प्रस्तुति को लेकर भी तैयारी की जाएगी, ताकि पर्व को भव्य रूप दिया जा सके।बैठक में देवनंदन सोनी, शशिकांत सहाय, गौरी यादव, अजय कसेरा, पिंटू सिंह, जितेंद्र जैन, हिमांशु कुमार ऊर्फ हनी, अमन यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी ने मिलकर रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से संपन्न कराने का संकल्प लिया।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    निर्वाचन कार्यालय स्थित वेयर हाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    November 6, 2026

    खुशियों के त्योहार के बीच तपेज मार्ग पर मौत का ठिकाना: सड़क में पड़ा पेड़ बना बड़े हादसे का खतरा

    November 6, 2026

    लावालौंग में एसएसबी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: नक्सल विरोधी अभियान के दौरान भराठी बंदूक समेत बारूद बरामद

    November 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • निर्वाचन कार्यालय स्थित वेयर हाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा November 6, 2026
    • खुशियों के त्योहार के बीच तपेज मार्ग पर मौत का ठिकाना: सड़क में पड़ा पेड़ बना बड़े हादसे का खतरा November 6, 2026
    • लावालौंग में एसएसबी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: नक्सल विरोधी अभियान के दौरान भराठी बंदूक समेत बारूद बरामद November 5, 2026
    • अब झारखंड में ओपीडी की लंबी कतार से मुक्ति: घर बैठे मोबाइल से बुक होगा अपॉइंटमेंट November 4, 2026
    • कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक,ऑनलाइन धोखाधड़ी, साइबर उत्पीड़न एवं व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा पर दी गई जानकारी, मानसिक स्वास्थ्य पर भी हुई चर्चा November 4, 2026
    • नौकरी दिलाने के नाम पर खाली कर रहे थे लोगों के बैंक खाते, चतरा पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के पांच सदस्यों को किया गिरफ्तार November 3, 2026
    • कस्तूरबा विद्यालय में नौवीं की छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा November 3, 2026
    • नावाड़ीह बेल मोड़ पर पुलिस का बड़ा एक्शन: पांच लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार November 2, 2026
    • विकसित भारत-जी राम जी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने के उपायुक्त ने दिए निर्देश November 2, 2026
    • लावालौंग के हेडुम में 25 दिवसीय बेंत/बांस प्रशिक्षण शुरू, ग्रामीण युवा बनेंगे आत्मनिर्भर,मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड की विशेष घटक योजना, JVK चतरा कर रहा संचालन November 2, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.