Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News : संघरी घाटी में कोहराम! 24 घंटे के भीतर दूसरा बड़ा हादसा; तीन मासूमों के सिर से उठा पिता का साया।
    Chatra News

    Chatra News : संघरी घाटी में कोहराम! 24 घंटे के भीतर दूसरा बड़ा हादसा; तीन मासूमों के सिर से उठा पिता का साया।

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMarch 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा की संघरी घाटी अब बेकसूरों के खून से लाल हो रही है। शुक्रवार को आधा दर्जन ट्रकों के आपस में टकराने के बाद आज अहले सुबह फिर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया। एनटीपीसी टंडवा से फ्लाई ऐश लादकर प्रतापपुर जा रहा एक अनियंत्रित हाइवा घाटी के खतरनाक मोड़ पर पलट गया। इस हादसे ने न केवल एक ड्राइवर की जान ली, बल्कि सिस्टम की संवेदनहीनता को भी बेनकाब कर दिया है। शनिवार तड़के जब लोग नींद से जाग रहे थे, तब संघरी घाटी में चीख-पुकार मची थी। गिरिडीह जिले के बिरनी थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी 29 वर्षीय राजेंद्र कुमार राय (पिता: सुखलाल रॉय) अपने हाइवा के साथ घाटी पार कर रहे थे। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया और राजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। राजेंद्र अपने पीछे एक भरा-पूरा लेकिन अब बेसहारा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी दो छोटी बेटियां और महज एक महीने का दुधमुंहा बेटा है। राजेंद्र की मौत के बाद उनके घर में मातम छाया है। मृतक के बड़े भाई राजू कुमार राय ने सरकार से भावुक अपील करते हुए कहा, मेरा भाई चला गया, अब इन तीन छोटे बच्चों को कौन पालेगा? सरकार हमें मुआवजा दे ताकि इन अनाथ बच्चों का भरण-पोषण हो सके। विडंबना देखिए कि बीते कल ही चतरा के विधायक जनार्दन पासवान ने विधानसभा में इस ‘खूनी घाटी’ का मुद्दा उठाया था। लेकिन विधायक के सवाल और सरकार के आश्वासन के बीच एक और जान चली गई। स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि आखिर कब तक प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा रहेगा? क्या हर दिन एक नई मौत का इंतजार किया जाएगा? घटना की सूचना मिलते ही चतरा सदर थाना पुलिस मौके पर पहुँची और कड़ी मशक्कत के बाद शव को केबिन से बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। संघरी घाटी का यह मोड़ अब मौत का पर्याय बन चुका है। अगर जल्द ही सरकार ने यहाँ सुरक्षा पुख्ता नहीं की, तो न जाने कितने और मासूम अनाथ होंगे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra Newsउप प्रमुख महमूद खान की पहल लाई रंग,खैवा बंदारू जलप्रपात को पर्यटन स्थल बनाने की दिशा में बढ़े कदम

    March 14, 2026

    Chatra News : रामनवमी पूजा को भव्य बनाने का संकल्प, नई कमेटी गठित; प. बंगाल से कलाकार आमंत्रित

    March 14, 2026

    Chatra News : हस्तशिल्प विकास योजना व काष्ठ कला कौशल उन्नयन योजना के तहत प्रशिक्षण का समापन, महिलाओं को मिला प्रमाणपत्र व टूलकिट

    March 14, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra Newsउप प्रमुख महमूद खान की पहल लाई रंग,खैवा बंदारू जलप्रपात को पर्यटन स्थल बनाने की दिशा में बढ़े कदम March 14, 2026
    • Chatra News : रामनवमी पूजा को भव्य बनाने का संकल्प, नई कमेटी गठित; प. बंगाल से कलाकार आमंत्रित March 14, 2026
    • Chatra News : हस्तशिल्प विकास योजना व काष्ठ कला कौशल उन्नयन योजना के तहत प्रशिक्षण का समापन, महिलाओं को मिला प्रमाणपत्र व टूलकिट March 14, 2026
    • Chatra News : क्षत्रिय गौरव एकता मंच की बैठक में रांची में आयोजित सम्मलेन को सफल बनाने का निर्णय,500 वाहनों के काफिले के साथ रविवार को रांची जाएंगे क्षत्रिय समाज के लोग March 14, 2026
    • Chatra News : 48 घंटे के भीतर गोली कांड के साजिशकरता का पुलिस ने पर्दाफाश किया। लड़की के माता व हथियार सप्लायर गिरफ्तार March 14, 2026
    • Chatra News : कृषि व अनुषंगी विभागों की समीक्षा बैठक, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर March 14, 2026
    • Chatra News : आरएसएस के 100 साल: 22 मार्च को कान्हाचट्टी में गूंजेगा विराट हिंदू सम्मेलन का शंखनाद! March 14, 2026
    • Chatra News :चतरा में गैस संकट का तांडव: अमेरिका-इराक युद्ध की आग, सड़कें जाम, लोग सड़कों पर! March 14, 2026
    • Chatra News : संघरी घाटी में कोहराम! 24 घंटे के भीतर दूसरा बड़ा हादसा; तीन मासूमों के सिर से उठा पिता का साया। March 14, 2026
    • Chatra News : अवैध अफीम की खेती मामले में दो गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए March 14, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • Latehar News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.