
चतरा। गिद्धौर थाना क्षेत्र के राम सागर तालाब के पास जंगल में अवैध ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का धंधा फूटा। पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया शुभम खंडेलवाल के नेतृत्व में छापामारी दल ने धावा बोल दिया। त्वरित कार्रवाई में दो विधि-विरुद्ध किशोरों को मोटरसाइकिल और स्कूटी के साथ 4.77 ग्राम ब्राउन शुगर बेचते रंगे हाथों पकड़ लिया गया।पकड़े गए किशोरों के पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए। गिद्धौर थाने में मामला दर्ज (कांड संख्या 36/26, तारीख 11.3.26) कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। छापामारी दल में एसआई महेंद्र ठाकुर, सशस्त्र बल और चौकीदार शामिल थे। पुलिस का यह अभियान नशे के खिलाफ मुहिम को मजबूत करता दिख रहा है।
