Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News:चतरा में बाल विवाह पर प्रशासन का सख्त एक्शन: नाबालिग की शादी रुकवाई, 50 पर FIR दर्ज
    Chatra News

    Chatra News:चतरा में बाल विवाह पर प्रशासन का सख्त एक्शन: नाबालिग की शादी रुकवाई, 50 पर FIR दर्ज

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsFebruary 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा में बाल विवाह को लेकर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। सिमरिया प्रखंड अंतर्गत सेरनदाग पंचायत में 18 फरवरी को एक नाबालिग बालिका का लगन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था। जानकारी के अनुसार 20 फरवरी को विवाह संपन्न कराने की तैयारी थी। मामले की सूचना मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी ने तत्काल पंचायत सचिव को स्थानीय थाना के सहयोग से बालिका की उम्र सत्यापन कराने का निर्देश दिया। जांच में बालिका की उम्र 18 वर्ष से कम पाई गई। इसके बाद प्रशासन ने तुरंत लगन कार्यक्रम रुकवा दिया। घटना के बाद 25 फरवरी को प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्रदेव प्रसाद स्वयं सेरनदाग पंचायत पहुंचे। उन्होंने बालिका के परिजनों और ग्रामीणों के साथ बैठक कर बाल विवाह के कानूनी परिणामों की जानकारी दी तथा समझाने का प्रयास किया कि बाल विवाह कानूनन अपराध है और इससे बच्ची के भविष्य पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। हालांकि प्रशासनिक समझाइश के बावजूद परिजन और कई ग्रामीण विवाह कराने के पक्ष में अड़े रहे। ग्रामीणों द्वारा प्रशासन के खिलाफ नकारात्मक बयानबाजी भी की गई। स्थिति को गंभीर होते देख अंततः प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया। बालिका के परिवारजनों एवं बाल विवाह का समर्थन करने वाले अज्ञात लगभग 50 स्थानीय ग्रामीणों के विरुद्ध स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि बाल विवाह जैसे अपराध पर किसी भी परिस्थिति में समझौता नहीं किया जाएगा। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और यह संदेश गया है कि बाल विवाह रोकने के लिए कानून पूरी तरह सक्रिय है। प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्रदेव प्रसाद ने कहा कि बाल विवाह पूर्णतः दंडनीय अपराध है। सरकार बच्चियों की शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। हमने पहले समझाने का प्रयास किया, लेकिन सहयोग नहीं मिला। कानून से ऊपर कोई नहीं है। बाल विवाह रोकना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और आगे भी सख्ती जारी रहेगी।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : एसआईआर को लेकर सिमरिया एसडीओ ने की समीक्षा बैठक,अनमैप मतदाताओं को पुनः मैप करने का निर्देश

    June 6, 2026

    Chatra News : लावालौंग प्रखण्ड में भाजपा पार्टी की मंडल संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    चतरा पुलिस ने बड़े हादसे की योजना किया नाकाम, अंतरराज्यीय गिरोह के चार शातिर अपराधी को हथियारों के साथ किया गिरफ्तार

    June 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : एसआईआर को लेकर सिमरिया एसडीओ ने की समीक्षा बैठक,अनमैप मतदाताओं को पुनः मैप करने का निर्देश June 6, 2026
    • Chatra News : लावालौंग प्रखण्ड में भाजपा पार्टी की मंडल संगठनात्मक बैठक संपन्न June 6, 2026
    • चतरा पुलिस ने बड़े हादसे की योजना किया नाकाम, अंतरराज्यीय गिरोह के चार शातिर अपराधी को हथियारों के साथ किया गिरफ्तार June 6, 2026
    • चतरा अस्पताल की लापरवाही पर SD0 का शिकंजा, महिला मरीजों को रेफर करना पड़ा June 6, 2026
    • Chatra News : विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूकता अभियान चलाया गया June 5, 2026
    • Chatra News : सिमराडीह में नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन, बिजली व्यवस्था होगी बेहतर June 5, 2026
    • Chatra News : विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रभात फेरी, पौधारोपण, शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह का आयोजन June 5, 2026
    • Chatra News : विकलांगता को नहीं बनने दिया बाधा, बीरेंद्र कुमार ने किया रक्तदान, पेश की मानवता की मिसाल June 4, 2026
    • Chatra News : सदर अस्पताल चतरा में अत्याधुनिक आईसीयू सेवा का शुभारंभ, गंभीर मरीजों को जिले में ही मिलेगा बेहतर उपचार June 4, 2026
    • नशीले जाल का खुलासा: कुंदा थाना इलाके से 2.132 किलो अफीम जब्त June 4, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.