Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News : 23 फरवरी को मतदान, 27 को होगी मतगणना
    Chatra News

    Chatra News : 23 फरवरी को मतदान, 27 को होगी मतगणना

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsFebruary 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra नगर परिषद चुनाव के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 23 फरवरी को मतदान होगा, जबकि 27 फरवरी को मतगणना की प्रक्रिया संपन्न होगी। इसी क्रम में रविवार को चतरा कॉलेज परिसर में मतदान कर्मियों के लिए संयुक्त ब्रीफिंग का आयोजन किया गया। ब्रीफिंग में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कीर्तिश्री जी, पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल एवं सामान्य प्रेक्षक सुधीर दास उपस्थित रहे। इस दौरान निर्वाचन कार्य से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने कहा कि निर्वाचन लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है। सभी पदाधिकारी एवं कर्मी पूर्ण निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने मतदान सामग्री की सुरक्षित हैंडलिंग, बैलेट पेपर एवं मतपेटी से संबंधित प्रावधान, सीलिंग प्रक्रिया तथा निर्धारित समय-सीमा के अनुपालन को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। सभी मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी है। संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को समन्वय एवं सतर्कता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया है। सामान्य प्रेक्षक ने निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने पर बल दिया। ब्रीफिंग के उपरांत मतदान दलों को आवश्यक निर्वाचन सामग्री के साथ संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। जिला प्रशासन ने परिवहन, सुरक्षा, संचार एवं आधारभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की है। जिला प्रशासन ने मतदाताओं से लोकतांत्रिक पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने एवं अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की अपील की है। उक्त मौके पर सभी निर्वाची पदाधिकारी,सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    पत्नी से अवैध संबंध का शक बना जानलेवा, दोस्त को नदी किनारे बुलाकर डंडे-पत्थर से कूचा—बुदल गंझू की मौत ने हिला दिया इलाका

    November 6, 2026

    तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ, उपायुक्त ने दिलाई तंबाकू सेवन नहीं करने की शपथ,जागरूकता पंपलेट का विमोचन, समाहरणालय परिसर में हस्ताक्षर अभियान एवं दो प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    November 6, 2026

    निर्वाचन कार्यालय स्थित वेयर हाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    November 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • पत्नी से अवैध संबंध का शक बना जानलेवा, दोस्त को नदी किनारे बुलाकर डंडे-पत्थर से कूचा—बुदल गंझू की मौत ने हिला दिया इलाका November 6, 2026
    • तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ, उपायुक्त ने दिलाई तंबाकू सेवन नहीं करने की शपथ,जागरूकता पंपलेट का विमोचन, समाहरणालय परिसर में हस्ताक्षर अभियान एवं दो प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना November 6, 2026
    • निर्वाचन कार्यालय स्थित वेयर हाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा November 6, 2026
    • खुशियों के त्योहार के बीच तपेज मार्ग पर मौत का ठिकाना: सड़क में पड़ा पेड़ बना बड़े हादसे का खतरा November 6, 2026
    • लावालौंग में एसएसबी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: नक्सल विरोधी अभियान के दौरान भराठी बंदूक समेत बारूद बरामद November 5, 2026
    • अब झारखंड में ओपीडी की लंबी कतार से मुक्ति: घर बैठे मोबाइल से बुक होगा अपॉइंटमेंट November 4, 2026
    • कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक,ऑनलाइन धोखाधड़ी, साइबर उत्पीड़न एवं व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा पर दी गई जानकारी, मानसिक स्वास्थ्य पर भी हुई चर्चा November 4, 2026
    • नौकरी दिलाने के नाम पर खाली कर रहे थे लोगों के बैंक खाते, चतरा पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के पांच सदस्यों को किया गिरफ्तार November 3, 2026
    • कस्तूरबा विद्यालय में नौवीं की छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा November 3, 2026
    • नावाड़ीह बेल मोड़ पर पुलिस का बड़ा एक्शन: पांच लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार November 2, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.