
चतरा: अंसार नगर की गलियों में आज चुनावी जश्न की लहर दौड़ पड़ी। नगर परिषद अध्यक्ष पद के दमदार दावेदार तौफीक आलम ने वार्ड नंबर 15 में अपने चुनावी कार्यालय का धूमधाम से उद्घाटन कर सियासी हलचल मचा दी। जोशीले नारों ‘तौफीक आलम जिंदाबाद!’ से गूंजे इस समारोह ने पूरे इलाके में जीत की आस जगा दी, मानो जनता का दिल तौफीक के साथ धड़क रहा हो।रिटायर्ड टीचर नईम अंसारी, डॉक्टर लुकमान, मौलाना शाहनवाज, मौलाना खालिद, मोहम्मद रियाज अंसारी समेत सैकड़ों नेता व समर्थक फीता काटकर कार्यालय को जीवनदान दे चुके। सड़कों पर उमड़ी भीड़ देखकर लग रहा था कि अंसार नगर की जनता ने अपना भविष्य तौफीक के हाथों में सौंप दिया है।सड़क, स्वच्छता और शिक्षा जैसे मुद्दों पर गहन चर्चा के बीच तौफीक आलम भावुक हो उठे। आंखों में चमक लिए उन्होंने कहा, “जनता का भरोसा ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। मैं चतरा को नई ऊंचाइयों पर ले जाऊंगा। सेवा और समग्र विकास मेरा संकल्प है।” सभी का आभार जताते हुए उन्होंने कसम खाई—चतरा का हर कोना समृद्ध होगा।जनता ने खुलकर कहा, “तौफीक साहब छवि के नेता हैं। हमारा हर वोट उन्हीं को!” लेकिन चिंता भी जताई—चुनाव जीतने के बाद नेता वार्ड भूल जाते हैं। तौफीक ने दिल जीत लिया: “जीत हुई तो अंसार नगर ही नहीं, पूरे चतरा का विकास करूंगा। यह हमारा वादा है!”यह उद्घाटन सिर्फ चुनावी शुरुआत नहीं, चतरा वासियों के सपनों का नया दौर है।
