Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News:राजकीय इटखोरी महोत्सव–2026: प्रचार रथ रवाना, वाटर स्पोर्ट्स, 500 ड्रोन शो और सांस्कृतिक संध्या होंगे मुख्य आकर्षण
    Chatra News

    Chatra News:राजकीय इटखोरी महोत्सव–2026: प्रचार रथ रवाना, वाटर स्पोर्ट्स, 500 ड्रोन शो और सांस्कृतिक संध्या होंगे मुख्य आकर्षण

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsFebruary 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : 19, 20 एवं 21 फरवरी को आयोजित होने वाले तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव–2026 को भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप देने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारी की जा रही है। महोत्सव के प्रचार-प्रसार को लेकर आज समाहरणालय परिसर से उपायुक्त कीर्तिश्री जी द्वारा दो प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। ये प्रचार रथ जिले के सभी प्रखंडों में भ्रमण कर आमजनों को महोत्सव की तिथियों एवं कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देंगे। उपायुक्त ने बताया कि इस वर्ष महोत्सव को विशेष रूप से आकर्षक एवं बहुआयामी स्वरूप दिया गया है। 19 एवं 20 फरवरी को इटखोरी स्थित बक्सा डैम में आमजनों के लिए निःशुल्क विभिन्न वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी का आयोजन किया जाएगा। इन गतिविधियों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि प्रतिभागियों एवं दर्शकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इसी क्रम में 19 एवं 20 फरवरी को लक्षणपुर भेड़ी फॉर्म डैम में रोमांचक पैरा-ग्लाइडिंग की भी व्यवस्था की गई है, जो युवाओं एवं पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।महोत्सव के दौरान प्रतिदिन भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बॉलीवुड के जाने-माने कलाकारों के साथ-साथ देश के विभिन्न राज्यों से आमंत्रित कलाकार अपनी रंगारंग प्रस्तुतियां देंगे। लोक नृत्य, लोकगीत, पारंपरिक एवं आधुनिक कार्यक्रमों के माध्यम से सांस्कृतिक विरासत की झलक प्रस्तुत की जाएगी। 21 फरवरी को माँ भद्रकाली मंदिर स्थित महाने नदी के तट पर भव्य संध्या आरती (गंगा आरती) का आयोजन किया जाएगा, जो श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक संगम का अद्भुत अवसर होगा। इसके अतिरिक्त महोत्सव में 500 ड्रोन के माध्यम से भव्य ड्रोन शो का आयोजन किया जाएगा, जो आधुनिक तकनीक और सांस्कृतिक प्रस्तुति का अनूठा संगम होगा। यह ड्रोन शो आकाश में आकर्षक आकृतियों एवं संदेशों के माध्यम से दर्शकों को रोमांचित करेगा और महोत्सव की शोभा को और बढ़ाएगा। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सपरिवार इस ऐतिहासिक महोत्सव में शामिल होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएं तथा इसे सफल बनाने में सहयोग करें। उक्त मौके पर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, जिला क्रीड़ा पदाधिकारी कैलाश राम, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शकील अहमद, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार बंधु समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    चतरा में 60 हजार का ब्राउन शुगर के साथ तस्कर धराया! 6 ग्राम ड्रग्स, TVS लूना व रियलमी नाजो जब्त

    May 10, 2026

    Chatra News : महाराणा प्रताप जयंती पर कुल्लू मोड़ का नामकरण, लगा ‘गया महाराणा प्रताप चौक’ का बोर्ड

    May 9, 2026

    Chatra News : वीर महाराणा प्रताप सिंह जयंती पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, शौर्य और बलिदान को किया गया याद।

    May 9, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • चतरा में 60 हजार का ब्राउन शुगर के साथ तस्कर धराया! 6 ग्राम ड्रग्स, TVS लूना व रियलमी नाजो जब्त May 10, 2026
    • Chatra News : महाराणा प्रताप जयंती पर कुल्लू मोड़ का नामकरण, लगा ‘गया महाराणा प्रताप चौक’ का बोर्ड May 9, 2026
    • Chatra News : वीर महाराणा प्रताप सिंह जयंती पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, शौर्य और बलिदान को किया गया याद। May 9, 2026
    • Chatra News : महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत, दहेज के लिए हत्या करने का लगाया गया आरोप May 9, 2026
    • Chatra News : वैदिक मंत्रोच्चार और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा कमात, शुरू हुआ सात दिवसीय शिव परिवार प्राण-प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ..! May 8, 2026
    • Chatra News : रेड क्रॉस में मनाया गया विश्व रेड क्रॉस दिवस, सिविल सर्जन ने किया झंडोत्तोलन May 8, 2026
    • Chatra News : ब्लड डोनेशन कैंप के अभाव का दंश झेल रहा चतरा ब्लड बैंक,खुद की पहचान और रक्त मित्र समूह के भरोसे जरूरतमंदों की बच रही जान May 8, 2026
    • Chatra News : तेज रफ्तार भारी वाहनों पर बड़ी कार्रवाई: चतरा एसडीओ ने जोरी बाजार सीमा में लगाया नो-एंट्री May 8, 2026
    • चतरा में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को ट्रक ने रौंदा, गया-चतरा मार्ग पर आक्रोशित ग्रामीणों का चक्का जाम May 8, 2026
    • Chatra News : अवैध संचालित मां भद्रकाली स्टोन क्रेशर को उपायुक्त और डीएमओ ने किया सील May 8, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.