Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News : पंचायत के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प, आधा दर्जनभर लोग घायल, 21 लोगों पर हुआ केश दर्ज
    Chatra News

    Chatra News : पंचायत के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प, आधा दर्जनभर लोग घायल, 21 लोगों पर हुआ केश दर्ज

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsFebruary 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लावालौंग प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा स्कूल के समीप रविवार को दो पक्षों के बीच हुई जोरदार झड़प में लगभग आधा दर्जन से अधिक लोग बुरी तरह घायल हो गए। जानकारी के अनुसार,यह घटना उस समय घटी जब स्थानीय मुखिया तथा स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में दोनों पक्षों के बीच चल रहे जमीनी विवाद का निपटारा करने के लिए पंचायत बुलाई गई थी।बताया जाता है कि पंचायत शुरू होने से पहले ही दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। पंचायत में मौजूद प्रत्यक्षदर्शी पंचों के अनुसार,प्रथम पक्ष के बिरजू साव अचानक ईंट उठाकर दूसरे पक्ष के लोगों पर हमला करने के लिए दौड़ पड़ा। इसके बाद माहौल बिगड़ गया और देखते ही देखते दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए।आरोप है कि प्रथम पक्ष के अशोक साव और बिरजू साव के द्वारा ही मामले को तूल देकर स्थिति को भड़काया गया।झड़प के दौरान अशोक साव अपने घर की छत पर चढ़ गया और वहीं से नीचे खड़े लोगों पर ईंट-पत्थर फेंकने लगा,जिससे कई लोग घायल हो गए। मामले को गंभीर होते देख मुखिया नेमन भारती ने तुरंत थाने को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद दोनों पक्षों के द्वारा लावालौंग थाना में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई। जिसमें प्रथम पक्ष के अशोक साव,राजकिशोर साव,प्रभु साव,पवन साव,लीला देवी,बबिता देवी एवं सुषमा देवी का नाम शामिल है।वहीं द्वितीय पक्ष के बजरंगी साव,लखन साव,बैजनाथ साव,ब्रह्मदेव साव,हरि साव,नंदकिशोर साव, रामेश्वर शास्त्री,विनोद साव,सुग्गा देवी,धनेश्वरी देवी,अनीता देवी, रूबी देवी,निरवा देवी एवं रूपा देवी के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। इस बाबत थाना प्रभारी प्रशांत कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है जांच के बाद ही विधि संवत कार्रवाई की जाएगी।

    रिपोर्टर मो0 साजिद

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : नीति आयोग के “संपूर्णता अभियान 2.0” का चतरा में भव्य शुभारंभ,इंडिकेटरों की शत-प्रतिशत उपलब्धि का लक्ष्य, कोई भी पात्र न रहे वंचित

    February 10, 2026

    Chatra News : राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत चार दिवसीय कार्यशाला संपन्न

    February 9, 2026

    Chatra News : ताला तोड़ लाखों की चोरी, CCTV में हुआ कैद। पहचान अब भी तक नहीं

    February 9, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : नीति आयोग के “संपूर्णता अभियान 2.0” का चतरा में भव्य शुभारंभ,इंडिकेटरों की शत-प्रतिशत उपलब्धि का लक्ष्य, कोई भी पात्र न रहे वंचित February 10, 2026
    • Chatra News : पंचायत के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प, आधा दर्जनभर लोग घायल, 21 लोगों पर हुआ केश दर्ज February 9, 2026
    • Chatra News : राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत चार दिवसीय कार्यशाला संपन्न February 9, 2026
    • Chatra News : ताला तोड़ लाखों की चोरी, CCTV में हुआ कैद। पहचान अब भी तक नहीं February 9, 2026
    • Chatra News : नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026: दो वार्डों में निर्विरोध निर्वाचन, 20 वार्डों में 82 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला February 9, 2026
    • Chatra News : लावालौंग में माता शबरी पूजा धूमधाम से संपन्न, भुइयां समाज की रही सक्रिय भागीदारी February 8, 2026
    • Jharkhand,राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 26 फरवरी को आएंगी जमशेदपुर, करेंगी जगन्नाथ मंदिर और आध्यात्मिक शिक्षा केंद्र का शिलान्यास February 8, 2026
    • Breaking news,बारात की खुशी मातम में बदली: चतरा में कार पेड़ से टकराने से मनोज राम की मौत, 4 गंभीर February 8, 2026
    • Chatra, News : धमनियां मोड़ पर आंसुओं की बाढ़: सांसद कालीचरण सिंह के चचेरे भाई प्रह्लाद की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत , 70 साल की जिंदगी खत्म! February 7, 2026
    • नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026: अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को निर्वाचन चिन्ह आवंटित February 7, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.