Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News : नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026: दो वार्डों में निर्विरोध निर्वाचन, 20 वार्डों में 82 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला
    Chatra News

    Chatra News : नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026: दो वार्डों में निर्विरोध निर्वाचन, 20 वार्डों में 82 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsFebruary 9, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा। नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 को लेकर आज समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में दूसरी प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपायुक्त द्वारा निर्वाचन की अद्यतन स्थिति, प्रत्याशियों की संख्या, मतदान एवं मतगणना कार्यक्रम सहित तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी गई। उपायुक्त ने बताया कि प्रतीक आवंटन की प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात सामान्य प्रेक्षक सुधीर दास एवं व्यय प्रेक्षक द्वारा सभी प्रत्याशियों के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें निर्वाची पदाधिकारी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। बैठक में प्रत्याशियों को आदर्श आचार संहिता, व्यय सीमा एवं निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक जानकारी दे दी गई है
    उन्होंने जानकारी दी कि नगर परिषद क्षेत्र के कुल 22 वार्डों में वार्ड पार्षद पद हेतु नामांकन दाखिल किए गए थे। संवीक्षा एवं नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात कुल 84 प्रत्याशी वैध रूप से शेष रहे। नाम वापसी के उपरांत वार्ड संख्या 11 से वेदवती जयसवाल तथा वार्ड संख्या 13 से माया देवी के विरुद्ध कोई अन्य प्रत्याशी शेष नहीं रहने के कारण दोनों प्रत्याशियों ने वार्ड पार्षद पद पर निर्विरोध निर्वाचन हासिल कर लिया है। इस प्रकार नगर परिषद क्षेत्र के दो वार्डों में निर्वाचन प्रक्रिया बिना मतदान के ही संपन्न हो गई है।शेष 20 वार्डों में वार्ड पार्षद पद के लिए कुल 82 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिनके बीच मतदान के माध्यम से निर्वाचन कराया जाएगा। वहीं, नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए कुल 22 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं तथा नाम वापसी की अंतिम तिथि तक किसी भी प्रत्याशी द्वारा नाम वापस नहीं लिए जाने के कारण अध्यक्ष पद के लिए 22 प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला होगा। उपायुक्त ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र में कुल 36,261 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 17,879 पुरुष एवं 18,382 महिला मतदाता शामिल हैं। निर्वाचन के सफल संचालन हेतु 22 वार्डों में कुल 42 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जो 26 मतदान केंद्र भवनों में संचालित होंगे। उन्होंने आगे बताया कि निर्वाचन की तैयारियों के तहत अधिकारियों द्वारा सभी मतदान केंद्रों का भौतिक निरीक्षण करवा लिया गया है। निरीक्षण के दौरान जिन मतदान केंद्रों पर निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुरूप कुछ कमियां पाई गई हैं, वहां पेयजल, विद्युत, शौचालय, रैंप सहित सभी मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मतदान दिवस से पूर्व सभी मतदान केंद्रों को आयोग के मानकों के अनुरूप पूर्ण रूप से तैयार कर लिया जाएगा। साथ ही उपायुक्त ने कहा कि निर्वाचन को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों (मजिस्ट्रेट) एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जा रही है।निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 23 फरवरी 2026 को प्रातः 7 बजे से अपराह्न 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा, जबकि 27 फरवरी 2026 को प्रातः 8 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी। नगर परिषद अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों का निर्वाचन गैर-दलीय आधार पर प्रत्यक्ष मतदान के माध्यम से संपन्न कराया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी जानकारी दी गई कि निर्वाचन में भाग ले रहे प्रत्याशियों द्वारा प्रचार-प्रसार, रैली, जनसभा, गोष्ठी, चुनाव कार्यालय संचालन एवं प्रचार वाहनों पर किए जा रहे व्यय की सघन निगरानी की जा रही है। प्रत्याशियों द्वारा संधारित व्यय लेखा पंजी, अद्यतन पासबुक, सभी व्यय विपत्र, विभिन्न कार्यक्रमों एवं प्रचार वाहनों के संबंध में निर्वाची पदाधिकारी से प्राप्त अनुमति पत्र सहित अन्य आवश्यक कागजातों की जांच व्यय प्रेक्षक की उपस्थिति में व्यय कोषांग द्वारा की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह जांच 11 फरवरी 2026 (बुधवार), 16 फरवरी 2026 (सोमवार) एवं 20 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 05:00 बजे तक जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट सह प्रशिक्षण भवन हॉल, चतरा में आयोजित की जाएगी। सभी प्रत्याशियों को निर्देशित किया गया कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने सभी अद्यतन व्यय संबंधी अभिलेखों के साथ उपस्थित होकर जांच प्रक्रिया में सहयोग सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने मीडिया बंधुओं के माध्यम से नगर परिषद क्षेत्र के सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी पात्र मतदाता 23 फरवरी 2026 को अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर निर्भीक, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान अवश्य करें तथा अधिकाधिक मतदान कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सशक्त बनाएं। अंत में उपायुक्त ने सभी प्रत्याशियों एवं मतदाताओं से नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में सहयोग करने की अपील की। उक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी वेदवंती कुमारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शकील अहमद सहित सभी प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार बंधु तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : नीति आयोग के “संपूर्णता अभियान 2.0” का चतरा में भव्य शुभारंभ,इंडिकेटरों की शत-प्रतिशत उपलब्धि का लक्ष्य, कोई भी पात्र न रहे वंचित

    February 10, 2026

    Chatra News : पंचायत के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प, आधा दर्जनभर लोग घायल, 21 लोगों पर हुआ केश दर्ज

    February 9, 2026

    Chatra News : राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत चार दिवसीय कार्यशाला संपन्न

    February 9, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : नीति आयोग के “संपूर्णता अभियान 2.0” का चतरा में भव्य शुभारंभ,इंडिकेटरों की शत-प्रतिशत उपलब्धि का लक्ष्य, कोई भी पात्र न रहे वंचित February 10, 2026
    • Chatra News : पंचायत के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प, आधा दर्जनभर लोग घायल, 21 लोगों पर हुआ केश दर्ज February 9, 2026
    • Chatra News : राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत चार दिवसीय कार्यशाला संपन्न February 9, 2026
    • Chatra News : ताला तोड़ लाखों की चोरी, CCTV में हुआ कैद। पहचान अब भी तक नहीं February 9, 2026
    • Chatra News : नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026: दो वार्डों में निर्विरोध निर्वाचन, 20 वार्डों में 82 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला February 9, 2026
    • Chatra News : लावालौंग में माता शबरी पूजा धूमधाम से संपन्न, भुइयां समाज की रही सक्रिय भागीदारी February 8, 2026
    • Jharkhand,राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 26 फरवरी को आएंगी जमशेदपुर, करेंगी जगन्नाथ मंदिर और आध्यात्मिक शिक्षा केंद्र का शिलान्यास February 8, 2026
    • Breaking news,बारात की खुशी मातम में बदली: चतरा में कार पेड़ से टकराने से मनोज राम की मौत, 4 गंभीर February 8, 2026
    • Chatra, News : धमनियां मोड़ पर आंसुओं की बाढ़: सांसद कालीचरण सिंह के चचेरे भाई प्रह्लाद की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत , 70 साल की जिंदगी खत्म! February 7, 2026
    • नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026: अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को निर्वाचन चिन्ह आवंटित February 7, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.