
Chatra : लावालौंग प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत यज्ञशाला परिसर में माता शबरी की पूजा पूरे विधि-विधान एवं श्रद्धा भाव के साथ धूमधाम से संपन्न हुई। कार्यक्रम में भुइयां समाज के लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जिससे पूरा परिसर भक्ति और उत्साह के वातावरण से गूंज उठा।पूजा-अर्चना की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की गई। श्रद्धालुओं ने माता शबरी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर सुख-समृद्धि एवं समाज की उन्नति की कामना की। इस अवसर पर भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यज्ञशाला परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे कार्यक्रम की भव्यता और बढ़ गई।कार्यक्रम में हेडुम पंचायत के मुखिया संतोष राम, लावालौंग मुखिया नेमन भारती, शिक्षक राजेश कुमार राम, रमेश कुमार राम,समाजसेवी राजेंद्र भारती, ईश्वरी भारती,बिहारी भारती समेत दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने माता शबरी के जीवन से प्रेरणा लेने और समाज में एकता एवं भाईचारा बनाए रखने का संदेश दिया।समारोह के अंत में प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि प्रत्येक वर्ष माता शबरी पूजा का आयोजन सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवित रखने के उद्देश्य से किया जाता है। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
रिपोर्टर मो0 साजिद
