
चतरा। इटखोरी थाना क्षेत्र के पितिज-इटखोरी रोड पर रविवार सुबह करीब 5 बजे दर्दनाक सड़क हादसा। धनबाद के पुटकी थाना अंतर्गत सिरमतपुर गांव से हंटरगंज बारात लेकर लौट रही अर्टिगा कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े पेड़ से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौके पर मौत होगई, चार गंभीर रूप से जख्मी होगया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाह समारोह के बाद सभी लौट रहे थे। कार में आठ लोग सवार थे। चालक का संतुलन बिगड़ते ही वाहन पेड़ से जा धड़ाम से टकराया। मृतक मनोज राम (40 वर्ष) हैं। बाकी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉ. विनय मेहता ने प्राथमिक उपचार किया। स्थिति गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु रेफर कर दिया। पुलिस जांच में जुटी है। हादसे के बाद गांव में सन्नाटा छा गया।
