
Chatra : दो मासूम बच्चे—सिर्फ 8 और 10 साल के सुजीत कुमार व प्रीति कुमारी—थैलेसीमिया की चपेट में सदर अस्पताल में जूझ रहे हैं। इनके पिता संजीत भुइया, ग्राम सलगी (सिमरिया प्रखंड, चतरा जिला) के निवासी, B+ ब्लड के लिए रेड क्रॉस के चक्कर लगा-लगा कर थक चुके थे, लेकिन एक बूंद भी न मिली। परिवार की आहें आसमान छू रही थीं।तभी रेड क्रॉस के सदस्य रत्नेश ने नगर परिषद अध्यक्ष पद के उम्मीदवार राज वीर को फोन किया। दो यूनिट ब्लड चाहिए था, लेकिन तत्काल कोई डोनर न मिला। राज वीर ने सोचा नहीं, रुके नहीं—खुद सदर अस्पताल पहुंचे और बिना देर किए एक यूनिट अपना बहुमूल्य रक्त दान कर दिया!यह सिर्फ रक्तदान नहीं, बल्कि एक जिंदगी बचाने की दौड़ थी। राज वीर ने अपील की, “आइए, हम सब मिलकर रक्तदान करें। किसी की अनमोल जिंदगी को बचाएं, क्योंकि हर बूंद मायने रखती है!”
