
जिला मुख्यालय में आयोजित जिला स्तरीय विदाई समारोह में लावालौंग प्रखंड अंतर्गत हेडुम मध्य विद्यालय में प्रधानाचार्य के रूप में कार्यरत रहे मो. इसाक अंसारी को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसई) ने की।इस अवसर पर डीएसई ने अपने संबोधन में कहा कि मो. इसाक अंसारी ने अपने लंबे सेवा काल में शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को सुदृढ़ करने, अनुशासन बनाए रखने तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव समर्पित रहकर कार्य किया। उनके नेतृत्व में शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हुआविदाई समारोह के दौरान मो. इसाक अंसारी को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं, मो. इसाक अंसारी ने अपने संबोधन में शिक्षा विभाग, जिला प्रशासन, सहयोगी शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार का आभार प्रकट करते हुए कहा कि शिक्षा सेवा उनके जीवन का एक अमूल्य अनुभव रही है।समारोह का समापन भावनात्मक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ, जहां उपस्थित सभी लोगों ने उनके स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रिपोर्टर मो0 साजिद
