
चतरा : कांग्रेस के अल्पसंख्यक मोर्चा के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष मो इकबाल अंसारी ने अपने मद से दर्जनों गरीब असहायों के बीच कम्बल वितरण किया। यह वितरण पैतृक पंचायत एदला के खूंटेरवा ,मानो महुआ के अलाव विभिन्न सुदूरवर्ती कस्बों में जाकर असहायों के बीच कम्बल वितरण किया। कांग्रेस के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मो इकबाल अंसारी ने बताया कि जिले के विभिन्न प्रखंड क्षेत्र में बहुत ऐसे सुदूरवर्ती गांव है जहां जरूरत मंद लोगों तक ठिठुरती ठंड में कम्बल सरकारी कम्बल नहीं पहुंच पाता है। इसको मद्दे नजर रखते हुए वैसे लोगों को चिन्हित कर जरूरत मंद लोगों तक कम्बल पहुंचाने का छोटा सा प्रयास किया जा रहा है। मो इकबाल के तरफ से जरूरत मंद लोगों के बीच लगभग 100 कम्बल का भेंट किया गया।
