
चतरा: नगर परिषद अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों के चुनाव को लेकर भाजपा का मंथन जिला मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित किया गया। बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए भाजपा एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने अपनी – अपनी दावेदारी पेश की है।कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ,भाजपा के चतरा जिला प्रभारी टुन्नू गोप, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक शर्मा,जिला महामंत्री मिथिलेश गुप्ता सहित अन्य उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला महामंत्री डॉ मृत्युंजय सिंह ने की। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पार्टी के कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों को लेकर मंथन किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए अपनी -अपनी दावेदारी पेश की है।सूत्रों के अनुसार चतरा नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के 13 कार्यकर्ताओं ने अपनी-अपनी दावेदारी पेश की है ।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी करने वालों में अशोक खंडेलवाल, सुजीत जायसवाल, जितेंद्र जैन,नवीन साह,विद्यासागर आर्य, राजेश साह,अमन यादव, सरयू निषाद, निर्मल यादव,अन्नू ताम्बी, पप्पू केसरी, गोपाल सोनी,गोविंद पासवान सहित अन्य शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए विपक्ष के कौन-कौन उम्मीदवार होंगे,इस विषय पर भी मंथन किया गया।
