Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन,त्रुटिरहित मतदाता सूची निर्माण में उत्कृष्ट योगदान देने वाले बीएलओ एवं सुपरवाइजर सम्मानित
    Chatra News

    राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन,त्रुटिरहित मतदाता सूची निर्माण में उत्कृष्ट योगदान देने वाले बीएलओ एवं सुपरवाइजर सम्मानित

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJanuary 24, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 के अवसर पर आज समाहरणालय परिसर में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में मतदाता प्रतिज्ञा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान समाहरणालय परिसर में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा मतदाता जागरूकता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई गई। इसके उपरांत समाहरणालय सभाकक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारियों, अधिकारियों एवं कर्मियों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया के लिए शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची का होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) एवं बीएलओ सुपरवाइजरों की भूमिका निर्वाचन व्यवस्था में अत्यंत महत्वपूर्ण है, जो जमीनी स्तर पर मतदाता सूची को अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने में सतत कार्य करते हैं। कार्यक्रम के दौरान मतदाता सूची के निर्माण एवं अद्यतन कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित कर्मियों में सिमरिया अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत पत्थलगड्डा प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 146, उत्क्रमित उच्च विद्यालय तेतरिया के बीएलओ मिथलेश कुमार, टंडवा प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 402, मध्य विद्यालय उलातू की बीएलओ कलावती देवी, सिमरिया प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 100 से 110 के बीएलओ सुपरवाइजर रोहित कुमार, गिद्धौर प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 172 से 181 की बीएलओ सुपरवाइजर प्रियंका प्रिया, चतरा अनुमंडल अंतर्गत हंटरगंज प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 1 से 10 के बीएलओ सुपरवाइजर अनिल कुमार गुप्ता, कुंदा प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 273 से 277 के बीएलओ सुपरवाइजर रंजन कुमार राजू, चतरा प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 368 की बीएलओ सरिता देवी तथा हंटरगंज प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 21 की बीएलओ सुधा कुमारी शामिल हैं। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी वेदवंती कुमारी सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी, कर्मी एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : चतरा में हैरान करने वाली घटना: दो जिंदा सांप खा गया शख्स, तीसरे सांप को मारकर अस्पताल पहुंचा, डॉक्टर भी रह गए दंग

    July 4, 2026

    Chatra News : उपायुक्त ने लावालौंग में एसआईआर-2026 के गणना कार्य का लिया जायजा, बिरहोर कॉलोनी एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्ष

    July 4, 2026

    Chatra News : उपायुक्त ने लावालौंग प्रखंड सह अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, समयबद्ध कार्य संस्कृति एवं जनसमस्याओं के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

    July 4, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : चतरा में हैरान करने वाली घटना: दो जिंदा सांप खा गया शख्स, तीसरे सांप को मारकर अस्पताल पहुंचा, डॉक्टर भी रह गए दंग July 4, 2026
    • Crime news : हटिया से लौटते समय तीन बदमाशों ने यात्री को सुनसान जगह लाकर लूटा, पुलिस ने तुरन्त की कार्रवाई July 4, 2026
    • Chatra News : उपायुक्त ने लावालौंग में एसआईआर-2026 के गणना कार्य का लिया जायजा, बिरहोर कॉलोनी एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्ष July 4, 2026
    • Chatra News : उपायुक्त ने लावालौंग प्रखंड सह अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, समयबद्ध कार्य संस्कृति एवं जनसमस्याओं के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश July 4, 2026
    • Chatra News : प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने जिंदा बेटी का किया प्रतीकात्मक पिंडदान July 3, 2026
    • Chatra News : उपायुक्त के त्वरित संज्ञान से ढेबो गांव की वृद्ध महिला को मिली राहत, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास स्वीकृत July 3, 2026
    • Chatra News : हाहे गांव में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित July 3, 2026
    • Chatra News : कान्हाचट्टी के पेलतौल गांव में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट, नाबालिग गंभीर रूप से घायल July 3, 2026
    • Chatra News : ओझा गुनी के चक्कर में हुई आठ वर्षीय बच्चे की मौत, गांव में मातम July 2, 2026
    • Chatra News : आरबी हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक सेंटर में धूमधाम से मनाया गया नेशनल डॉक्टर डे July 1, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.