Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » उपायुक्त ने सदर अस्पताल चतरा का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा कर दिए महत्वपूर्ण निर्देश
    Chatra News

    उपायुक्त ने सदर अस्पताल चतरा का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा कर दिए महत्वपूर्ण निर्देश

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJanuary 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ सदर अस्पताल, चतरा का निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने सर्वप्रथम सिविल सर्जन कार्यालय स्थित सभा कक्ष में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की तथा स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। समीक्षा बैठक के दौरान उपायुक्त ने आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल देते हुए सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि चतरा जिला के अधिक से अधिक आमजनों को योजना का लाभ सुनिश्चित कराया जाए।उन्होंने कहा कि किडनी से संबंधित रोगियों के लिए जिले में संचालित फंक्शनल डायलिसिस सेवा का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए सभी संबंधित सीएचसी/प्रखंड स्तर से ऐसे मरीजों की पहचान कर सदर अस्पताल के उपाधीक्षक से समन्वय स्थापित करते हुए उन्हें रेफर करना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। उपायुक्त ने यह भी निर्देश दिया कि सीएचसी स्तर पर डायलिसिस, निःशुल्क एंबुलेंस सेवा तथा “जीवन तरंगिनी” जैसी योजनाओं के संबंध में आमजनों को जागरूक किया जाए, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर समुचित लाभ मिल सके। बैठक में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के तहत कार्यरत सभी चिकित्सकों को निर्देशित किया गया कि चिन्हित मरीजों की स्क्रीनिंग के साथ-साथ उनके नियमित फॉलो-अप को भी प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए। इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि बैठक के दिन किसी भी एमओआईसी को उपायुक्त के आदेश के बिना अवकाश प्रदान नहीं किया जाए। उपायुक्त ने वेक्टर बोर्न डिजीज (VBD) के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। जिले के दो आयुष्मान आरोग्य मंदिर(AAM) को एनक्यूएएस (NQAS) प्रमाण प्राप्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा संबंधित सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) को पुरस्कृत किया गया। समीक्षा बैठक के उपरांत उपायुक्त ने सदर अस्पताल, चतरा में उपलब्ध विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण किया और मरीजों को दी जा रही सेवाओं का जायजा लिया।बैठक में उप विकास आयुक्त श्री अमरेंद्र कुमार सिन्हा, सिविल सर्जन डॉ. जगदीश प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा श्री जहूर आलम, सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. पंकज, डीपीएम, डीपीसी, डीडीएम, डीएएम, वीबीडी कंसल्टेंट, प्रखंडों के चिकित्सा पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra, News: नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 : नाम-निर्देशन प्रक्रिया के पाँचवें दिन विभिन्न वार्डों से नामांकन दाखिल

    February 3, 2026

    चतरा, jharkhand :10 हजार की घूस में फंसे आयुष अफसर! ACB ने रंगे हाथों धर दबोचा, हेल्थ डिपार्टमेंट में मचा हड़कंप

    February 3, 2026

    Jharkhand:चतरा वार्ड 17: प्रमिता देवी का धमाकेदार नामांकन, पुरानी सड़कों-नालियों को बनाएंगी चमकदार!

    February 2, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Hazaribagh, News : शब-ए-बारात के नवाफ़िल और सलातुत तस्‍बीह नमाज़ का तरीका ! February 3, 2026
    • Chatra, News: नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 : नाम-निर्देशन प्रक्रिया के पाँचवें दिन विभिन्न वार्डों से नामांकन दाखिल February 3, 2026
    • Jharkhand:लोहरदगा में शराब के अवैध अड्डे पर पुलिस का छापा: 45 बोतलें जब्त, दुकानदार अजीत भगत गिरफ्तार! February 3, 2026
    • चतरा, jharkhand :10 हजार की घूस में फंसे आयुष अफसर! ACB ने रंगे हाथों धर दबोचा, हेल्थ डिपार्टमेंट में मचा हड़कंप February 3, 2026
    • Jharkhand:चतरा वार्ड 17: प्रमिता देवी का धमाकेदार नामांकन, पुरानी सड़कों-नालियों को बनाएंगी चमकदार! February 2, 2026
    • Jharkhand : चतरा नगर चुनाव में नया जोश: वार्ड 20 के ‘बदलाव योद्धा’ मोहम्मद फैसल ने दाखिल किया नामांकन! February 2, 2026
    • Chatra, jharkhand :लावालौंग में प्रधानाचार्य इसाक अंसारी को सम्मानपूर्वक विदाई February 2, 2026
    • चतरा नगर परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव मे पांच दावेदारों ने भरा नामांकन, विकास के वादों से गरमाया माहौल February 2, 2026
    • Chatra/Jharkhand : Revamped सीआरएस पोर्टल पर जन्म, मृत्यु एवं मृत-जन्म निबंधन को लेकर जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन February 2, 2026
    • Jharkhand : चतरा में पुलिस का धमाका: 113 एकड़ अफीम की फसल को जड़ से उखाड़ फेंका! February 2, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.