Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » कांग्रेस जिला राजनीतिक अफेयर्स कमेटी की बैठक संपन्न, नगर परिषद चुनाव, मनरेगा बचाव आंदोलन व संगठन विस्तार पर अहम निर्णय
    Chatra News

    कांग्रेस जिला राजनीतिक अफेयर्स कमेटी की बैठक संपन्न, नगर परिषद चुनाव, मनरेगा बचाव आंदोलन व संगठन विस्तार पर अहम निर्णय

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJanuary 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा । जिला कांग्रेस कमेटी चतरा की जिला राजनीतिक अफेयर्स कमेटी (DPAC) की बैठक जिला अध्यक्ष चन्द्रदेव गोप की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में नगर परिषद चतरा के आगामी चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और यह निर्णय लिया गया कि कांग्रेस पार्टी नगर परिषद चुनाव अपने संगठनात्मक ढांचे के माध्यम से मजबूती के साथ लड़ेगी। पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को चुनाव प्रचार में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया, वहीं आवश्यकता पड़ने पर अन्य दलों से न्यूनतम सहयोग लेने पर भी सहमति बनी।

    बैठक में कांग्रेस मैदान के समतलीकरण एवं कार्यालय के लिए कमरे के निर्माण पर विचार किया गया तथा शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ कराने के उद्देश्य से पाँच सदस्यीय समिति के गठन का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही BLA-2 (बीएलए-2) से संबंधित विषयों पर भी चर्चा हुई। जिला कमेटी के गठन, जिला कार्यालय प्रभारी के नामांकन एवं दायित्व निर्धारण पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। सभी प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष एवं जिला कार्यकारिणी के गठन को लेकर भी चर्चा की गई।

    मनरेगा बचाव आंदोलन को लेकर भी लिया गया निर्णय

    बैठक में कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे मनरेगा बचाव आंदोलन पर भी चर्चा की गई। इसमें यह निर्णय लिया गया कि सभी प्रखंड अध्यक्ष अपने-अपने प्रखंड स्तर पर कार्यक्रम तय कर आंदोलन को मजबूती देंगे। साथ ही फरवरी के प्रथम सप्ताह में जिला स्तरीय धरना कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

    बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष नंद किशोर प्रसाद, बद्री राम, मो. इमदाद हुसैन, प्रमोद कुमार दुबे, जिला परिषद सदस्य प्रसाद भुइयाँ, नगर कांग्रेस अध्यक्ष संतोष केशरी, अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष सुबेश राम, अनुसूचित जनजाति विभाग अध्यक्ष विश्वजीत उरांव, पिछड़ा वर्ग विभाग अध्यक्ष सर्वण साव, अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष मो. इकबाल अंसारी, युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुमित कुमार, कार्यालय प्रभारी अज़ीमउद्दीन ख्वाजा सहित सदस्यगण कमल कुमार केशरी, अरुण कुमार सिंह, ओम प्रकाश पाठक, गोविंद सिंह, रविन्द्र कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, मो. साबिर हुसैन, मो. रियासत अंसारी, मंटू लाल डांगी, अलखदेव सिंह, प्रवील कुमार, शशि प्रमोद लाल, मो. मुबारक अंसारी, मो. नेसार, बलेश्वर यादव, बसुदेव यादव, आदित्य यादव, कामख्या सिंह, राम लखन सिंह, मो. पप्पू रज़ा, कन्हैया कुमार यादव, मो. जुलकर नैन एवं मो. फारुख अंसारी , कान्हाचट्टी प्रखंड अध्यक्ष दीपक सिंह उपस्थित रहे। बैठक में अन्य संगठनात्मक विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    पानी की पाइपलाइन के लिए उखड़ रहीं नई सड़कें, कान्हाचट्टी में उठा सवाल,सरकार पानी दे रही है या सड़कें छीन रही है

    August 6, 2026

    Chatra News : लावालौंग–पांकी सड़क की बदहाली पर मुखिया संघ ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    August 6, 2026

    Chatra News : राशन कार्ड में आय छिपाकर अनाज लेने वालों पर सख्ती,दस लाभुकों से लाखों रुपये की वसूली का नोटिस

    August 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • पानी की पाइपलाइन के लिए उखड़ रहीं नई सड़कें, कान्हाचट्टी में उठा सवाल,सरकार पानी दे रही है या सड़कें छीन रही है August 6, 2026
    • Chatra News : लावालौंग–पांकी सड़क की बदहाली पर मुखिया संघ ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन August 6, 2026
    • Chatra News : राशन कार्ड में आय छिपाकर अनाज लेने वालों पर सख्ती,दस लाभुकों से लाखों रुपये की वसूली का नोटिस August 6, 2026
    • चतरा पुलिस के नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता की मुहिम लगातार तेज होती जा रही है। August 6, 2026
    • सभी बूथों पर मतदाता सूची प्रकाशित,नाम व विवरण जांचने की अपील August 5, 2026
    • Chatra News : स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर बीडीओ  के नेतृत्व में किया गया बैठक August 5, 2026
    • Chatra News : चारु नदी में बाढ़ का कहर: तेज बहाव में बहे अधेड़ का शव मिला, गांव में पसरा मातम August 5, 2026
    • Crime News : माओवादी साजिश का पर्दाफाश: चतरा में हथियारों संग दो युवक गिरफ्तार August 4, 2026
    • Chatra News : दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर चतरा झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल August 4, 2026
    • Chatra News : बीडीओ ने किया बाबा पूजा भंडार का भव्य उद्घाटन August 4, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.