
चतरा। सदर पुलिस स्टेशन के मामला संख्या 219/2020 में बड़ा खुलासा हुआ है। मुक्तामा पंचायत के पूर्व मुखिया व ग्राम करी निवासी टेक नारायण सिंह भोक्ता पुत्र स्वर्गीय सौभाग्य सिंह भोक्ता को IPC धारा 302 (हत्या), 201 (साक्ष्य नष्ट करना) और 120-बी (षड्यंत्र) के गंभीर अपराधों का आरोपी बनाया गया है।गिरफ्तारी वारंट निष्प्रभावी लौटने के बाद सदर थाना के ए एस आई टीपू अंसारी ने टीम के साथ CrPC धारा 82 के तहत आरोपी के घर घोषणा पत्र चिपका दिया। फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस को संतोषजनक प्रमाण मिले हैं कि वह वारंट से बचने के लिए छिपा हुआ है। घोषणा पत्र में साफ चेतावनी दी गई है की 30 दिनों में सरेंडर न करने पर धारा 83 के तहत संपत्ति कुर्की और अन्य कड़ी कार्रवाई होगी।सदर थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को तलाशा की जा रहा है। ग्राम करी में यह खबर आग की तरह फैल गई। आरोपी के परिवार का घर सन्नाटे में डूब गया है। जिला प्रशासन ने फरार अपराधियों पर अभियान तेज करने के निर्देश दिए हैं।
