
हंटरगंज/चतरा : सहारा इंडिया के शाखा प्रबंधक उदय कुमार द्वारा सहारा इंडिया ऑफिस में मौजूद सभी सामान को एक ट्रक में लोड कर चतरा ले जाया जा रहा था। जैसे ही इसकी सूचना सहारा इंडिया उपभोक्ताओं को मिली उपभोक्ताओं की हुजूम जुटना शुरू हो गया। और सहारा इंडिया के उपभोक्ताओं ने जमकर विरोध एवं शाखा प्रबंधक को जमकर खरी खोटी सुनाया। मामला बिगड़ते देख मौके पर हंटरगंज थाना पुलिस पहुंच गई ।और ग्रामीणों की शिकायत सुन ट्रक में सारा लोड सामान पुण: ऑफिस में रखवाया दिया गया। सहारा इंडिया के उपभोक्ताओं का कहना था कि जब सहारा इंडिया की ऑफिस खाली करके जा रहा है। तो हम उपभोक्ता लोग कहां ढूंढेंगे। उपभोक्ताओं का कहना है कि जब मामला कोर्ट में लंबित है तो शाखा प्रबंधक को ऑफिस हटाने की इजाजत किसने दिया। शाखा प्रबंधक से लिखित प्रमाण की उपभोक्ताओं ने मांग किया। इस मामले को लेकर शाखा प्रबंधक ने बताया कि मकान मालिक के ऑफिस का किराया बढ़ाते जा रहा है। मकान मालिक द्वारा बार-बार फोन आने के कारण ऑफिस का सामान खाली कर चतरा ऑफिस ले जाया जा रहा था।घटना की जानकारी मिलते ही उपभोक्ताओं की लंबी जुटान लगने लगी।हालांकि पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामले को शांत करवाया गया। मौके पर सहारा इंडिया के सैकड़ो उपभोक्ता मौजूद थे।
