
डालटनगंज : पलामू जिले के डालटनगंज, चैनपुर, गढ़या और आसपास के क्षेत्रों में विगत दिनों हुई चोरी व घरभेदन की सनसनीखेज घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया। एसपी पलामू के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने रविवार रात संदिग्ध चोरों को औजारों सहित धर दबोचा।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डालटनगंज (सदर), सदर व शहर अंचल के पुलिस निरीक्षकों के नेतृत्व में बनी इस टीम में डालटनगंज शहर व चैनपुर थाने के पुलिसकर्मी, टेक्निकल सेल पलामू और टाइगर मोबाइल के जवान शामिल थे। लगातार छापेमारी के दौरान 12 जनवरी की रात्रि कुछ संदिग्धों को चोरी के औजारों के साथ पकड़ा गया।गहन पूछताछ में अभियुक्तों ने कबूल किया कि वे रात के अंधेरे में बंद मकानों की रेकी कर ताले तोड़कर गहने-जेवरात व नकदी चुराते थे। यह सिलसिला डालटनगंज शहर, चैनपुर, गढ़या तक ही सीमित नहीं था, बल्कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में भी इनका आतंक फैला था। स्वीकारोक्ति बयान पर अभियुक्तों की निशानदेही से कई सोने-चांदी के आभूषण बरामद हो गए।सभी अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पुलिस ने फरार सहयोगियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी तेज कर दी है। एसपी पलामू ने टीम को बधाई देते हुए अपराधमुक्त पलामू बनाने का संकल्प दोहराया।गिरफ्तार अभियुक्तों मे राजा कुमार उर्फ राजा डोम, उम्र करीब 23 वर्ष, पिता–स्व० राजबली राम, सा०–हॉस्पिटल चौक, कुण्ड मुहल्ला, थाना–शहर, जिला–पलामू। 2,लक्की कुमार उर्फ लक्की डोम, उम्र करीब 19 वर्ष, पिता–स्व० राजू राम, सा०–नावाहाता, दुर्गा बाड़ी, थाना–शहर, जिला–पलामू! 3. आकाश कुमार उर्फ आकाश डोम, उम्र करीब 19 वर्ष, पिता–लक्ष्मण राम, सा०–साहित्य समाज चौक, डोम मुहल्ला, थाना–शहर, जिला–पलामू।4. आशु कुमार उर्फ आशु चन्द्रवंशी, उम्र करीब 18 वर्ष, पिता–स्व० अजय राम, सा०–साहित्य समाज चौक, डोम मुहल्ला, थाना–शहर, जिला–पलामू। 5. सुनीता देवी, उम्र करीब 45 वर्ष, पति–लक्ष्मण राम, सा०–साहित्य समाज चौक, डोम मुहल्ला, थाना–शहर, जिला–पलामू शामिल है।
