
चतरा । मयूरहंड थाना क्षेत्र के सोकी गांव में हाईवा की बैटरी चोरी के धंधे में जुटे दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्त में ले लिया। ग्रामीणों ने एक चोर को पकड़कर थाने सूचना दी, जिसके बाद थाना प्रभारी एसआई आशीष प्रसाद अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।पहले पकड़े गए हर्ष कुमार विश्वकर्मा (23, मयूरहंड) के पास से चोरी की एक बैटरी, तार कटर, 3 रेंच व हिस्को ब्लेड बरामद हुए। उसके निशानदेही पर हजारीबाग के मो. कैफ (26, चया कला) को गिरफ्तार कर 4 और बैटरी जप्त की गईं।थाना में दर्ज कांड संख्या 01/26, धारा 303(2), 317(5) बीएनएस। दोनों आरोपी न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
