
Chatra : लावालॉंग प्रखंड के थाना के सामने स्थित मैदान में शनिवार को मुख्यमंत्री प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया.जिसका उदघाटन प्रमुख मनीषा देवी कुमार, सांसद प्रतिनिधि,विधायक प्रतिनिधि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित व फीता काटकर किया.संचालन चिकित्सा प्रभारी डॉ कुमार बी0 एन0 प्रसाद ने किया.उदघाटन के बाद लोगों ने स्वास्थ्य मेला में लगें स्टाल का निरीक्षण कर संतोष व्यक्त किया.शिविर में स्वास्थ्य विभाग में टीबी मरीजों का जांच,कुष्ठ रोग जांच शिविर,ओपीडी समेत विभिन्न बीमारियो के लिए अलग अलग स्टॉल लगाया गया था.प्रमुख ने कहा कि मेले में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा ग्रामीणों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई.शिविर में लगभग 500 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवा दिया गया साथ उचित सलाह भी दिया गया. झारखंड सरकार द्वारा यह बहुत ही महत्वपूर्ण स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कराया गया है.जिससे गरीब तबके लोगों को उचित ईलाज के साथ साथ अच्छे परामर्श लें सकें.बी टी टी विमला देवी ने लोगों से अपनी स्वास्थ्य जांच नियमित कराने के साथ साथ जागरूक रहने पर बल दिया.स्वास्थ मेला के उदेश्यो पर प्रकाश डालते हुए कहा कि झारखंड सरकार व स्वास्थ्य विभाग जनता के स्वास्थ्य के प्रति सजग है.वही चिकित्सा प्रभारी ने कहा कि स्वास्थ्य केन्द्र में बेहतर चिकित्सा उपलब्ध है.उन्होंने लोगों से स्वास्थ्य के प्रति सजग एवं जागरूक रहने की बात कही.सरकार के द्वारा आयुष्मान कार्ड बनवाया जा रहा है।जिसमें पांच लाख तक का इलाज मुफ्त में किया जाएगा। इसलिए सभी लोग आयुष्मान कार्ड जरूर बनाये है स्वास्थ मेला में डॉ उत्तम कुमार,योगेश कुमार, मो0 इनामूल, बीपीएम उदय कुमार, BDM निधि कुमारी, BAM महताब अंसारी, लैब तस्लीम, तौफीक,फरमासिस्ट साजिद अंसारी,मो0 एल्फाज, मो0 इसत्याक सहित सभी सीएचओ , जीएनएम , एएनएम , एलटी, बीटीटी,सभी स्वास्थ्य कर्मी,सहिया दीदी,सेविका समेत कई जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित थे
रिपोर्टर मो0 साजिद
