
चतरा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चतरा जिला अध्यक्ष पद पर रामदेव भोक्ता को दोबारा कमान सौंपी है। इस पुनर्नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में जोश की लहर दौड़ गई है। पदभार ग्रहण करते ही भोक्ता ने कहा, “संगठन मजबूत बनाना, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाना और जनसमस्याओं का समाधान हमारी टॉप प्राथमिकता होगी।”कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ बताते हुए उन्होंने कहा कि वे पूरे समर्पण से जिले में भाजपा को अभेद्य किला बनाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष, स्थानीय सांसद और वरिष्ठ नेताओं का विशेष आभार जताते हुए भोक्ता बोले, “शीर्ष नेतृत्व का भरोसा मेरी ताकत है। संगठन विस्तार, जनसंपर्क और सरकारी योजनाओं को गांव-गांव पहुंचाना मेरा लक्ष्य।”जिला कार्यालय पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। नेताओं ने भरोसा जताया कि भोक्ता के नेतृत्व में चतरा भाजपा और मजबूत होगी।
