
रांची। नए साल के आगमन पर झारखंड के वरीय प्रशासनिक, पुलिस पदाधिकारियों और अन्य महत्वपूर्ण अधिकारियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार भेंट की। सभी ने सीएम को नववर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों में कृषि-पशुपालन व सहकारिता विभाग के सचिव अबू बकर सिद्दीक, उद्योग सचिव अरवा राजकमल, योजना-विकास विभाग के सचिव मुकेश कुमार, ग्रामीण विकास विभाग के सचिव के. श्रीनिवासन, आईटी-ई-गवर्नेंस विभाग की सचिव पूजा सिंघल, कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान निदेशक मनीष रंजन, परिवहन आयुक्त संजीव कुमार बेसरा, वित्त विभाग के विशेष सचिव संदीप सिंह, जल जीवन मिशन एमडी रमेश घोलप आदि शामिल रहे।उपायुक्तों में धनबाद के आदित्य रंजन, गढ़वा के दिनेश कुमार यादव, रांची नगर निगम आयुक्त सुशांत गौरव, धनबाद आयुक्त आशीष गंगवार, हजारीबाग आयुक्त ओम प्रकाश गुप्ता आदि ने भी बधाई दी।पुलिस पदाधिकारियों में एसीबी एडीजी प्रिया दुबे, सीआईडी आईजी असीम विक्रांत मिंज, आईजी मुख्यालय सुदर्शन प्रसाद मंडल, डीआईजी एसीबी चंदन सिन्हा, डीआईजी विशेष शाखा नौशाद आलम आदि प्रमुख थे। पूर्वी सिंहभूम एसएसपी पीयूष पांडेय, पाकुड़ एसपी निधि द्विवेदी, रांची सिटी एसपी पारस राणा समेत कई अन्य भी उपस्थित रहे।इसके अलावा सीसीएल सीएमडी एनके सिंह, रांची रेल मंडल की सीनियर डीसीएम सूची सिंह, महाधिवक्ता राजीव रंजन, अपर महाधिवक्ता अशोक कुमार, जेपीएससी सदस्य डॉ. जमाल अहमद, एनएचएआई के मुकुंद अतरदे व केंद्रीय सड़क मंत्रालय के अभिलाष श्रीवास्तव ने भी सीएम को बधाई दी।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “सभी के सहयोग एवं प्रयासों से झारखंड को सशक्त राज्य बनाएंगे। वर्ष 2026 सभी के जीवन में खुशियां, सुख-समृद्धि लाए तथा राज्य में शांति-सद्भाव का वातावरण बने।”
