
चतरा। हंटरगंज थाना क्षेत्र के गोसाईडीह स्थित गणपति पेट्रोल पंप के पास 21 दिसंबर को शेरघाटी के स्वर्णकार संतोष कुमार से हुई सनसनीखेज लूट का पुलिस ने महज 11 दिनों में खुलासा कर दिया। सीमावर्ती बिहार से दो कुख्यात लुटेरों को गिरफ्तार कर लूट का सारा माल बरामद कर लिया गया।एसडीपीओ संदीप कुमार सुमन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि स्वर्णकार के आवेदन पर हंटरगंज थाने में कांड संख्या 218/25 धारा 309(4) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था। एसपी सुमित कुमार अग्रवाल के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने बिहार में छापेमारी कर अभियुक्तों को धर दबोचा।बरामद सामान: लूट में इस्तेमाल अपाची बाइक (JH03AE-2377), 19 सोने के आभूषण (कान टॉप, पल्ला, ढोलना, नाक का बेसर, नथुनी आदि), की-पैड मोबाइल व स्मार्टफोन।गिरफ्तार बदमाश: संतोष चौधरी उर्फ ढकनी (50 वर्ष), भजेदा, मुफस्सिल, गया और सिकंदर रजक (40 वर्ष), खरखूरा, गया (बिहार)। दोनों के खिलाफ पूर्व में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।छापेमारी में हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार, एसआई अग्नि होत्री व सशस्त्र जवान शामिल रहे। पुलिस की तत्परता की सराहना हो रही है।
