Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » न्यू ईयर की खुशी में तामसीन सैलानियों के सैलाब में डूबा ! हर्षमय जश्न के बीच सुरक्षा की चिंता
    Chatra News

    न्यू ईयर की खुशी में तामसीन सैलानियों के सैलाब में डूबा ! हर्षमय जश्न के बीच सुरक्षा की चिंता

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJanuary 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कान्हाचट्टी (चतरा): नववर्ष 2026 के स्वागत में एक जनवरी को कान्हाचट्टी प्रखंड के लोकप्रिय तामसीन वाटरफॉल पर पर्यटकों का अपार हुजूम उमड़ पड़ा। चतरा, हजारीबाग, लातेहार, रामगढ़, रांची जैसे आसपास के जिलों से सुबह सात बजे से ही वाहनों का तांता लग गया। दोपहर दो बजे तक पूरा इलाका सैलानियों से लबालब से भर चुका था, जिससे पूरा परिदृश्य किसी विशाल मेले जैसा हो गया। हरे-भरे जंगलों के बीच बहते झरने की ठंडी फुहारों ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।सुहावने सर्दी के मौसम और नववर्ष छुट्टी का लोगों ने खुलकर आनंद लिया। परिवारों संग आए सैलानी झरने की प्राकृतिक सुंदरता में खोए नजर आए। बच्चे पानी में चिल्लाते-पड़े लुत्फ ले रहे थे, वहीं युवक-युवतियां सेल्फी और रील्स बनाते हुए सोशल मीडिया पर तामसीन की तस्वीरें वायरल कर रहे थे। कई परिवारों ने चटाई बिछाकर पिकनिक का मजा लिया । “यहां का पानी इतना साफ और ठंडा है, साल भर की थकान मिट गई,” बोले चतरा के रहने वाले राजेश कुमार, जो परिवार संग पहली बार आए थे।हालांकि, उत्साह के बीच सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई। संकरी पगडंडियों पर वाहनों का लंबा जाम लग गया, पार्किंग की भारी कमी से लोग सड़क किनारे ही गाड़ियां खड़ी करने को मजबूर हुए। झरने के निचले हिस्से में भीड़ जमा होने से फिसलन भरी चट्टानों पर खतरा मंडराने लगा। कुछ युवा जोखिम भरे स्थानों पर चढ़ने की कोशिश करने लगे, जिसे ग्रामीणों ने रोका। थोड़ी। एक पर्यटक ने कहा, “भीड़ ज्यादा थी, लेकिन लोकल भाइयों ने जान जोखिम में डालकर मदद की।”प्रशासन ने झरने के खतरनाक हिस्सों पर चेतावनी बोर्ड लगाए और लाउडस्पीकर से अपील की, लेकिन पर्याप्त बैरिकेडिंग न होने से चुनौती बनी रही। सैलानियों ने मांग उठाई कि भविष्य में नववर्ष, होली-दीवाली जैसी छुट्टियों पर विशेष तैयारियां हों—अतिरिक्त पुलिस बल, स्थायी पार्किंग जोन, मोबाइल शौचालय, चिकित्सा इकाई और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। “यह जगह इतनी खूबसूरत है ।स्थानीय निवासियों का मानना है कि तामसीन वाटरफॉल पर पर्यटकों की संख्या पिछले दो वर्षों से दोगुनी हो चुकी है। ग्रामीण  ने बताया हमारे गांव में रोजगार बढ़ा है—चाय-समोसे बिकते हैं, गाड़ियां चलती हैं।” यदि जिला प्रशासन इको-टूरिज्म को बढ़ावा दे, सड़क चौड़ी करे, रेस्ट हाउस बनाए और प्रमोशन करे, तो तामसीन चतरा जिले का प्रमुख पर्यटन स्थल बन सकता है। आने वाले समय में यह झारखंड के टॉप डेस्टिनेशन की सूची में शुमार हो सकता है।

    कान्हाचट्टी, संवादाता, नितेश कुमार सिंह

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    ब्रेकिंग न्यूज़ : विश्व कैंसर दिवस पर जिला सदर अस्पताल चतरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    February 4, 2026

    ब्रेकिंग न्यूज़:नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 को लेकर चतरा कॉलेज में बनाए गए वज्रगृह, डिस्पैच सेंटर व मतगणना केंद्र का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

    February 4, 2026

    Chatra, News: नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 : नाम-निर्देशन प्रक्रिया के पाँचवें दिन विभिन्न वार्डों से नामांकन दाखिल

    February 3, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • ब्रेकिंग न्यूज़ : विश्व कैंसर दिवस पर जिला सदर अस्पताल चतरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित February 4, 2026
    • ब्रेकिंग न्यूज़:नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 को लेकर चतरा कॉलेज में बनाए गए वज्रगृह, डिस्पैच सेंटर व मतगणना केंद्र का उपायुक्त ने किया निरीक्षण February 4, 2026
    • Hazaribagh, News : शब-ए-बारात के नवाफ़िल और सलातुत तस्‍बीह नमाज़ का तरीका ! February 3, 2026
    • Chatra, News: नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 : नाम-निर्देशन प्रक्रिया के पाँचवें दिन विभिन्न वार्डों से नामांकन दाखिल February 3, 2026
    • Jharkhand:लोहरदगा में शराब के अवैध अड्डे पर पुलिस का छापा: 45 बोतलें जब्त, दुकानदार अजीत भगत गिरफ्तार! February 3, 2026
    • चतरा, jharkhand :10 हजार की घूस में फंसे आयुष अफसर! ACB ने रंगे हाथों धर दबोचा, हेल्थ डिपार्टमेंट में मचा हड़कंप February 3, 2026
    • Jharkhand:चतरा वार्ड 17: प्रमिता देवी का धमाकेदार नामांकन, पुरानी सड़कों-नालियों को बनाएंगी चमकदार! February 2, 2026
    • Jharkhand : चतरा नगर चुनाव में नया जोश: वार्ड 20 के ‘बदलाव योद्धा’ मोहम्मद फैसल ने दाखिल किया नामांकन! February 2, 2026
    • Chatra, jharkhand :लावालौंग में प्रधानाचार्य इसाक अंसारी को सम्मानपूर्वक विदाई February 2, 2026
    • चतरा नगर परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव मे पांच दावेदारों ने भरा नामांकन, विकास के वादों से गरमाया माहौल February 2, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.