
लावालौंग/चतरा । भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की शताब्दी जयंती पर BJP लावालौंग मंडल ने सुशासन दिवस के साथ नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष खगेश्वर साहू का भव्य स्वागत समारोह आयोजित कर उत्साह की लहर पैदा कर दी। निवर्तमान अध्यक्ष शंकर साहू की अध्यक्षता में हुआ यह कार्यक्रम कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ से गूंज उठा।अटल जी की तस्वीर पर पुष्पार्पण से शुरू हुए समारोह में BJP किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय कुमार सुमन ने मुख्य अतिथि के रूप में कहा, “अटल जी कवि, रणनीतिकार और तीन बार के प्रधानमंत्री थे। उनके संगठन निर्माण का लाभ आज हमें मिल रहा है।” उन्होंने खगेश्वर साहू को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और पार्टी को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।शंकर साहू ने अटल जी के परमाणु परीक्षण का जिक्र कर कहा, “इसने भारत को विश्व पटल पर स्थापित किया।” उन्होंने नए अध्यक्ष से मंडल को जिला-प्रदेश स्तर पर चमकाने की अपील की। पूर्व अध्यक्ष गोविंद ठाकुर व बैजनाथ साहू ने भी शुभकामनाएं दीं।खगेश्वर साहू ने प्रतिज्ञा ली, “कार्यकर्ताओं के सहयोग से मंडल को नई ऊंचाइयों पर ले जाऊंगा।” संचालन चूरामणि साहू ने किया, धन्यवाद बिहारी भारती ने।कार्यक्रम में भाजयुमो अध्यक्ष विवेक केशरी, पप्पू साहू, रामजीत गंझु, शोभनाथ यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्टर मो0 साजिद
