
चतरा जिला के वशिष्ठ नगर जोरी थाना क्षेत्र के जाम नदी पुल पर मंगलवार रात सनसनीखेज हादसा! ओडिशा के राउरकेला से लोहा ब्लेड लादे 18 चक्के के भारी ट्रेलर ने ब्रेक फेल होने से पुल की रेलिंग को चीरते हुए 20 फीट गहरी नदी में गोता लगा दिया।बिहार के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के कुर्मामा गांव के चालक अमित कुमार किसी चमत्कार से बाल-बाल बच गए। ट्रेलर पटना की ओर जा रहा था जब रात करीब 1 बजे ब्रेक अचानक फेल हो गया।सूचना पाते ही थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह टीम के साथ फौरन पहुंचे और घायल चालक को ट्रेलर से सुरक्षित निकाला। अमित को केवल हल्की चोटें आईं, जिनका प्राथमिक उपचार कर दिया गया। चालक ने तुरंत वाहन मालिक को पूरी घटना बता दी।
