Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की बैठक,एक भी योग्य मतदाता छूटे नहीं इसे ध्यान में रखकर अधिक से अधिक मतदाताओं का कराएं पैतृक मैपिंग
    Ranchi News

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की बैठक,एक भी योग्य मतदाता छूटे नहीं इसे ध्यान में रखकर अधिक से अधिक मतदाताओं का कराएं पैतृक मैपिंग

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsDecember 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के रवि कुमार ने कहा कि राज्य में मतदान केंद्रों के युक्तिकरण का कार्य चल रहा है। इसके क्रम में मतदान केंद्र एवं इसके क्षेत्र का जियो फेसिंग भी कराया जा रहा है। इसके क्रम में कई ऐसे नए मकान अथवा वैसे मकान जिनका कोई मकान संख्या नहीं है उनके लिए नोशनल नंबर जारी किए जाएंगे। जिससे संबंधित मतदान केंद्र के बीएलओ को अपने मतदाताओं तक पहुंचने में आसानी हो सके । श्री के रवि कुमार निर्वाचन सदन से सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारी के साथ ऑनलाइन माध्यम से बैठक कर रहे थे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मकान संख्या सही से नहीं चिन्हित करने से एक ही परिवार के मतदाताओं को अलग अलग मतदान केंद्रों पर जाना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति को खत्म करने के लिए नोशनल नंबर जारी करना अत्यन्त आवश्यक है। मतदान केंद्रों के युक्तिकरण में ऐसे सभी मकानों को चिन्हित करते हुए उन्हें नोशनल नंबर देते हुए मतदाताओं को चिन्हित करने का कार्य करें। इसके साथ साथ एक मतदान केंद्र के अंदर 1200 मतदाताओं से अधिक मतदाता सूचीबद्ध न हों इसे भी ध्यान में रखकर ही मतदान केंद्रों के युक्तिकरण का कार्य करें। इस प्रक्रिया से आगामी मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के दौरान आसानी होगी। के रवि कुमार ने कहा कि मतदाता अपने बीएलओ से संपर्क कर सकें इस हेतु बीएलओ के द्वारा घरों पर स्टीकर लगाने का कार्य किया जाना है । इन स्टीकरों पर संबंधित मतदान केंद्र क्षेत्र के बीएलओ का नाम, विधानसभा क्षेत्र, पार्ट नंबर, मकान संख्या/नोशनल मकान संख्या, बीएलओ का फोन नंबर अंकित रहेंगे। इससे मतदाताओं को अच्छे अपने बीएलओ से संपर्क स्थापित करने में मदद मिलेगी। के. रवि कुमार ने कहा कि कम मैपिंग वाले क्षेत्रों में वोटर आउटरीच प्रोग्राम चलाकर मतदाताओं की सहभागिता बढ़ाएं। एक भी योग्य मतदाता छूटे नहीं इसे ध्यान में रखकर अधिक से अधिक मतदाताओं को विगत गहन पुनरीक्षण के मतदाता सूची से मैपिंग करना सुनिश्चित करें।

    इस अवसर पर नोडल पदाधिकारी श्री देव दास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री धीरज कुमार ठाकुर सहित सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारी उपस्थित थे।

    रांची
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Ranchi News : कोयला मंत्रालय द्वारा सीसीएल मुख्यालय में राजभाषा हिंदी कार्यान्वयन की व्यापक समीक्षा

    May 13, 2026

    Ranchi News : बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राज्य स्तरीय ख़रीफ़ कर्मशाला का हुआ आयोजन

    May 11, 2026

    Ranchi News : गर्मी में ब्लैक कोट की मार से राहत? केंद्र ने वकीलों के ड्रेस कोड पर बड़ा कदम उठाया!

    May 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : लावालौंग में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवन का दिया गया संदेश June 21, 2026
    • Chatra News : 15 वर्षीय किशोरी का शव पेड़ से लटका मिला,प्रेम प्रसंग और पारिवारिक विवाद के एंगल पर जांच June 21, 2026
    • Chatra News : मुहर्रम पर्व को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित June 21, 2026
    • Chatra News : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुआ भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम June 21, 2026
    • Chatra News : 60 लाख रु मूल्य के 277 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार,तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो बरामद June 20, 2026
    • Chatra News : फौजी के घर लाखों की चोरी, चंद घंटों में ही बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना ! June 20, 2026
    • Chatra News : कान्हाचट्टी में राजद को बड़ा झटका, प्रखण्ड महासचिव राजेश कुमार दास भाजपा में शामिल June 20, 2026
    • Chatra News : मदगड़ा पंचायत सचिवालय में चतुर्थ वर्षगांठ समारोह आयोजित, मैट्रिक एवं इंटर टॉपर छात्रों को किया गया सम्मानित June 20, 2026
    • Chatra News : नशामुक्त समाज के निर्माण का दिया संदेश, खेलो इंडिया सेंटर एवं आवासीय फुटबॉल केंद्र के खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में लिया उत्साहपूर्वक भाग June 20, 2026
    • Chatra News : नक्सली संगठन एमसीसी के नाम पर अपहरण की घटना को अंजाम देने वाले दो गिरफ्तार, तीन निरुद्ध June 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.