Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने हेतु पीटीएम का आयोजन
    Chatra News

    बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने हेतु पीटीएम का आयोजन

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsDecember 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : लावालौंग प्रखंड मुख्यालय के अंतर्गत सोमवार को तीन विद्यालयों में पीटीएम (पैरेंट-टीचर मीटिंग) का आयोजन किया गया। इनमें कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, मॉडल विद्यालय तथा पीएम श्री विद्यालय शामिल थे।कार्यक्रम का उद्घाटन एपीओ विनय जायसवाल, बीडीओ विपिन कुमार भारती, उपप्रमुख महमूद खान, मुखिया संघ अध्यक्ष राजेश साव, लावालौंग पंचायत मुखिया नेमन भारती, हेडूम मुखिया संतोष राम, रिमी मुखिया पति जगदीश यादव, वरिष्ठ नेता गोविंद ठाकुर एवं सरयू यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

    बैठक का उद्देश्य एवं चर्चा के प्रमुख बिंदु

    लोगों को संबोधित करते हुए एपीओ एवं बीडीओ ने बताया कि पीटीएम का मुख्य उद्देश्य विद्यालय, शिक्षकों एवं अभिभावकों के बीच समन्वय मजबूत कर बच्चों के सर्वांगीण विकास को गति देना है। यह बैठक झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद एवं राज्य सरकार के निर्देशों के अनुपालन में आयोजित हुई।निर्देशों के अनुसार, नियमित पीटीएम के माध्यम से बच्चों के पठन-पाठन, सीखने की गुणवत्ता, उपस्थिति, नामांकन एवं लर्निंग गैप कम करने पर जोर दिया गया। अभिभावकों की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया गया। बैठक में माता-पिता की सक्रियता पर बल देते हुए कहा गया कि शैक्षणिक एवं सर्वांगीण विकास में उनकी भूमिका अहम है।शिक्षकों ने अभिभावकों को बच्चों की सीखने की क्षमता, रुचि एवं कमजोरियों से अवगत कराया तथा घर पर सहयोग के उपाय सुझाए। प्रत्येक छात्र की प्रगति रिपोर्ट साझा की गई। अनुशासन, नियमित उपस्थिति, गृहकार्य एवं पढ़ाई में रुचि बढ़ाने हेतु सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया गया।विद्यालय प्रबंधन समिति, स्थानीय समुदाय एवं अभिभावकों की भागीदारी से ही शिक्षा गुणवत्ता में सुधार संभव है। इसके लिए विद्यालय-समाज के बीच निरंतर संवाद जरूरी बताया गया।

    प्रधानाचार्यों एवं वार्डन के विचार

    प्रधानाचार्य अशोक कुमार पासवान, भागीरथ मिस्त्री एवं वार्डन अनिता कुमारी ने कहा कि नियमित पीटीएम से बच्चों की शैक्षणिक समस्याओं की पहचान एवं समाधान समय रहते संभव होता है, जिससे विद्यालय की गुणवत्ता में निरंतर सुधार आता है।बैठक में बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित हुए, जिन्होंने विद्यालय के प्रयासों की सराहना की तथा पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक प्रमोद कुमार यादव, दिलीप प्रधान, संतोष कुमार, राजेश कुमार, मो. मोबीन अंसारी, अजय यादव, सुचिता कुमारी, प्रियंका कुमारी, अनिल कुमार राणा, सपना कुमारी, सुरेश राम रजक एवं अन्य ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    रिपोर्टर  मो0 साजिद

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात

    September 22, 2026

    सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन

    September 22, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान

    September 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात September 22, 2026
    • सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन September 22, 2026
    • 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान September 21, 2026
    • लावालौंग प्रखंड परिसर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी September 20, 2026
    • टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन September 20, 2026
    • पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात का किया निरीक्षण September 20, 2026
    • कटकमदाग पुलिस की कार्रवाई, दो लापता लड़कियां बरामद,एक लड़की हटिया रेलवे स्टेशन तो दूसरी भुरकुंडा से मिली, कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा September 20, 2026
    • हजारीबाग में टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ,पुलिस ने नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ, चालकों से भराया गया शपथ पत्र September 20, 2026
    • करम पूजा की पूर्व संध्या पर संघरी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त रवि आनंद हुए शामिल September 20, 2026
    • नशे के खिलाफ नूरा मस्जिद कमेटी की पहल, अभिभावकों से सहयोग की अपील,कमेटी ने कहा- बच्चों को नशे से बाहर निकालने में हर संभव मदद करेंगे, सहयोग नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी September 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.