
चतरा। उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के खिलाफ चतरा पुलिस को मिली अपार सफलता! पिपरवार थाना क्षेत्र के ग्राम बेंती स्थित मैदान के पास 21-22 दिसंबर 2025 की रात गुप्त सूचना पर छापामारी में चार अपराधी हथियारों समेत गिरफ्तार। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी टंडवा के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई कर उन्हें पकड़ा।पूछताछ में अपराधियों ने कबूल किया कि 16 दिसंबर को खलारी थाना क्षेत्र के AKT गैरेज के पास ट्रक चालक से लेवी वसूली व दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की थी। इस मामले में खलारी PS कांड 85/25 दर्ज है। पिपरवार PS कांड 38/25 में आर्म्स एक्ट व CLA एक्ट की धाराएं लगाई गईं। गिरफ्तार अभियुक्त में निरंजन गंझू उर्फ जठल गंझू (19 वर्ष), पाहनटोंगरी बेंती, पिपरवार,लालबिहारी कुमार गंझू, पाहनटोंगरी बेंती, पिपरवार, रामलाल कुमार गंझू, मालमोहरा बेंती, पिपरवार,अरविंद कुमार गंझू, सिरम, बुढ़मू थाना, रांची का शामिल है,अपराधिक इतिहास: जठल गंझू के खिलाफ पिपरवार थाने में लेवी वसूली, आगजनी, आर्म्स एक्ट, CLA व UAPA जैसे कई मामले दर्ज है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 1 पिस्टल,1 देशी कट्टा,2 जिंदा कारतूस (7.62 एमएम),1 पैशन प्रो मोटरसाइकिल (JH01AJ-3117),3 मोबाइल फोन जप्त किया गया है
