
Chatra : भारतीय जनता पार्टी मजदूर संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक के दौरान भाजपा नेता सुमन कुमार सिंह को जनता मजदूर संघ का झारखंड प्रदेश मंत्री नियुक्त किया गया। उक्त विषय की जानकारी देते हुए सुमन सिंह ने बताया की राष्ट्रीय अध्यक्ष शांत प्रकाश जाटव के निर्देशानुसार मुझे यह जिम्मेवारी सौंप गई है।साथ ही चतरा,पलामू एवं लातेहार जिला का प्रभार भी मेरे कंधे सौंपा गया है।आगे उन्होंने कहा कि नियुक्ति का कार्य राष्ट्रीय महासचिव सह प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्जुन चौधरी,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद पांडेय,प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील कुमार सिंह एवं महिला प्रदेश अध्यक्ष रेणुका सिंह के द्वारा किया गया। अपनी नियुक्ति पर सुमन सिंह ने कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ मुझे जिम्मेवारी सौंपी है उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करूंगा।सुमन कुमार सिंह को प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर प्रदेश महिला सचिव सुनीता चौधरी, प्रदेश सचिव नीलम कुमारी,ममता चौहान,राणा सिंह,सत्येंद्र सिंह, शशि सिंह,टिंकू महतो,ओम प्रकाश शर्मा,अनुभव कुमार पासवान,हिमांशु राज,रवि कुमार राय,रमेश कुमार मिश्रा,मुकेश सिंह,सुमित पाठक,अनिल कुमार सिंह,रेनू दुबे,सचिन कुमार सिंह, राजेश कुमार रंजन समेत सैक्रो कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया।
रिपोर्टर मो0 साजिद
