
चतरा जिले में लगातार बढ़ती ठंड और मौसम के अचानक बदलाव से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। कड़ाके की सर्दी से गरीब, बुजुर्ग और जरूरतमंद लोग भारी परेशानी झेल रहे हैं।इसी क्रम में कांग्रेस जिला महासचिव राजवीर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त चतरा को ज्ञापन सौंपा। इसमें जिले के प्रमुख चौराहों, बाजारों और संवेदनशील इलाकों में अलाव की तत्काल व्यवस्था की मांग की गई।एनएसयूआई जिला अध्यक्ष हर्षित चित्रांश ने कहा कि इस ठंड के प्रकोप में प्रशासन को फौरन कदम उठाने चाहिए, ताकि आम जनता को राहत मिले। उन्होंने जोर देकर कहा कि अलाव से सड़क पर रहने वाले मजदूरों, भिखारियों और बुजुर्गों को बड़ी राहत मिलेगी।कांग्रेस व एनएसयूआई नेताओं ने प्रशासन से मानवीय आधार पर शीघ्र अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की, ताकि ठंडजनित बीमारियों से लोग बच सकें।
