Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » चतरा का 72 एकड़ भूमि में इको पार्क का लोकार्पण, जिले वासियों को समर्पित,देखने को मिलेगा प्रकृति, सौंदर्य व कला का अद्भुत संगम
    Chatra News

    चतरा का 72 एकड़ भूमि में इको पार्क का लोकार्पण, जिले वासियों को समर्पित,देखने को मिलेगा प्रकृति, सौंदर्य व कला का अद्भुत संगम

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsDecember 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा। चतरा जिले के 72 एकड़ भूमि में नवनिर्मित इको पार्क का विधिवत लोकार्पण किया गया। चतरा सांसद कालीचरण सिंह, पूर्व मंत्री सत्यानंद भोगता, विधायक कुमार उज्जवल दास, जनार्दन पासवान, उपायुक्त कृतिश्री, पूर्व विधायक प्रत्याशी मनोज कुमार चंद्रा, डीएफओ मुकेश कुमार, राहुल कुमार मीणा, जिप अध्यक्ष ममता कुमारी, उपाध्यक्ष बृजकिशोर तिवारी, वन क्षेत्र पदाधिकारी (रेंजर) सूर्य भूषण कुमार, वन कर्मी समेत जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों द्वारा इको पार्क का लोकार्पण कर जिले वासियों के लिए समर्पित कर दिया गया है। अब इको पार्क में प्रकृति, सौंदर्य और कला का अदभुत संगम नजारा देखने को मिलेगा। पार्क में अष्टकोणीय विक्टोरियन शैली के गजीबो दर्शनीय हैं। नक्काशीदार खंभों, कलात्मक रेलिंग और मनमोहक छतों वाले गजीबो के शाही लुक लुभाते हैं। पार्क में प्रवेश करते ही कलात्मक रूप से बने झरने पर नजर पड़ती है। इसकी कलकल करती जलधारा अपनी धुन में संगीत रचती हुई आपके स्वागत के लिए तैयार है। पार्क में सुगंधित फूलों और हरे भरे पेड़ों की प्राकृतिक भूल भुलैया रोमांचक है। पार्क में बने एमपी थियेटर और उसका खुला मंच भी दिलकश है। पार्क में बच्चों के लिए चिल्ड्रन प्ले एरिया भी गजब की है। इको पार्क का रोज गार्डन भी मनमोहक है। इसमें फूल खिले हैं। यहां के रंग-बिरंगे गुलाबों को देखकर ऐसा लगता है, जैसे प्रकृति ने अपनी सारी सुंदरता यहीं बिखेर दी हो। लाल, गुलाबी, पीले और सफेद गुलाबों से भरी क्यारियां किसी कलाकार की बनाई पेंटिंग जैसी लगती हैं। पार्क में आप यहां बैठकर अपने सारे गम भूल जाएंगे। वन विभाग के दक्षिणी वन प्रमंडल से बने यह पार्क 72 एकड़ में फैला हुआ है। यह पार्क जवाहर नगर स्टेडियम के ठीक पीछे है और शहर से बिल्कुल सटा हुआ है। चतरा का नया बाईपास सड़क इसी पार्क के पास से (पूरब में) गुजरेगी और बनारस कोलकाता ग्रीन एक्सप्रेस वे इस बाईपास के ऊपर से फ्लाई करते हुए आगे बढ़ेगी।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात

    September 22, 2026

    सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन

    September 22, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान

    September 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात September 22, 2026
    • सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन September 22, 2026
    • 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान September 21, 2026
    • लावालौंग प्रखंड परिसर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी September 20, 2026
    • टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन September 20, 2026
    • पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात का किया निरीक्षण September 20, 2026
    • कटकमदाग पुलिस की कार्रवाई, दो लापता लड़कियां बरामद,एक लड़की हटिया रेलवे स्टेशन तो दूसरी भुरकुंडा से मिली, कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा September 20, 2026
    • हजारीबाग में टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ,पुलिस ने नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ, चालकों से भराया गया शपथ पत्र September 20, 2026
    • करम पूजा की पूर्व संध्या पर संघरी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त रवि आनंद हुए शामिल September 20, 2026
    • नशे के खिलाफ नूरा मस्जिद कमेटी की पहल, अभिभावकों से सहयोग की अपील,कमेटी ने कहा- बच्चों को नशे से बाहर निकालने में हर संभव मदद करेंगे, सहयोग नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी September 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.