
कान्हाचट्टी/चतरा : प्रखंड के राजपुर पंचायत में जरेडा के तहत लगी हाई मास्क लाइटों पर घोर अनियमितता का मामला तूल पकड़ लिया है। संवेदक द्वारा गुणवत्ता से खिलवाड़ के आरोपों के सामने आया है कि ये महंगी लाइटें रात 2 से 2:30 बजे के बीच बंद हो जाती हैं, जबकि इन्हें सूर्योदय तक जलना चाहिए। इससे गांव के मुख्य इलाके अंधेरे में डूबे हैं और योजना का उद्देश्य विफल हो गया है।स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि संवेदक ने बिजली खपत बचाने और लाभ अधिकतम करने के लिए ‘ऑटो कट’ टाइमिंग जानबूझकर बदल दी है। यह सरकारी नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। इतना ही नहीं, लाइटें गैर-जरूरी स्थानों पर लगाई गई हैं, जबकि सार्वजनिक चौक-चौराहे अभाव में हैं। ग्रामीण ने कहा, “हाई मास्क लाइटें भीड़-भाड़ वाली जगहों पर लगनी चाहिए, लेकिन संवेदक ने मनमानी की। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से वित्तीय-तकनीकी ऑडिट, संवेदक पर कानूनी कार्रवाई और लाइट टाइमिंग सुधार की मांग की है।
कान्हाचट्टी संवाददाता नितेश कुमार सिंह
