
Chatra : लावालोंग प्रखंड क्षेत्र के मंधनियां गांव में सामूहिक कल्याण और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भव्य धार्मिक आयोजन किया गया।गांव में विश्वकर्मा परिवार की अगुवाई में 108 हनुमान चालीसा पाठ तथा हनुमंत पूजा का विशेष कार्यक्रम संपन्न हुआ।इस धार्मिक आयोजन में गांव के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और पूरे दिन भक्तिमय वातावरण बना रहा।कार्यक्रम का नेतृत्व विश्वकर्मा परिवार के बिनोद विश्वकर्मा, बिनय विश्वकर्मा,प्रदीप विश्वकर्मा और पिंटू विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से किया।आयोजन के आचार्य अमित मिश्रा ने बताया कि हनुमान चालीसा के 108 पाठ से गांव में सकारात्मक ऊर्जा और शांति का संचार होता है।कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने सामूहिक भजन-कीर्तन किया और हवन-पूजन के माध्यम से गांव की सुख-समृद्धि की कामना की स्थानीय ग्रामीणों ने ऐसे आयोजनों को समाज में एकजुटता और आध्यात्मिक जागरण का माध्यम बताया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विश्वकर्मा परिवार तथा सभी श्रद्धालुओं ने प्रसन्नता व्यक्त की और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को जारी रखने की बात कही।
रिपोर्टर मो0 साजिद
