Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » छः महीने के बच्चे साथ में सोई हुई मां के पास से हुआ गायब, रहस्यमयी चोरी से पुरे गांव सदमे में
    Chatra News

    छः महीने के बच्चे साथ में सोई हुई मां के पास से हुआ गायब, रहस्यमयी चोरी से पुरे गांव सदमे में

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsDecember 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : लावालौंग थाना क्षेत्र के मंधनियां पंचायत अंतर्गत कदहे गांव से नवजात शिशु चोरी होने की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मंगलवार देर रात हुई इस वारदात ने न सिर्फ पीड़ित परिवार को, बल्कि पूरे गांव को भय और दहशत में डाल दिया है। जानकारी के अनुसार कदहे निवासी नीलेश उर्फ़ दीपू गंझू का विवाह पिछले वर्ष हुआ था और पांच माह पूर्व उनकी पत्नी ने जुड़वा पुत्रों को जन्म दिया था।मंगलवार की रात अज्ञात चोर घर की ग्रिल ( दरवाजा ) खोलकर उसके एक नवजात बेटे को लेकर फरार हो गए। पीड़िता बच्चे की माँ ने बताई कि रात करीब 11 बजे उनकी नींद खुली। बच्चों को दूध पिलाने के लिए हाथ बढ़ाया तो पास से एक बच्चा गायब । घबराहट में शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग इकट्ठा हुए। ग्रामीणों ने रातभर गांव और पास के इलाकों में खोजबीन की, लेकिन कोई निशान नहीं मिला। परिजनों ने बताया कि घर की ग्रिल अंदर से बंद थी, इससे स्पष्ट होता है कि चोरों ने पहले ग्रिल को खोला और फिर नवजात को उठा ले गए,सुबह पीड़िता ने लावालौंग थाना में लिखित आवेदन दिया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रशांत कुमार मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घर और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया तथा एस0एस0 बी0 के डॉग स्क्वॉड की मदद से भी तलाश की गई लेकिन खाली हाथ लगा तथा प्रयास बिफल रहा। प्रमुख प्रतिनिधि सह पति श्रवण रजक ने घटना को क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल बताते हुए कहा कि आधी रात नवजात को चोरी कर ले जाना अत्यंत दर्दनाक और चिंताजनक है। उन्होंने प्रशासन से दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।थाना प्रभारी प्रशांत मिश्रा ने बताया कि पुलिस हर बिंदु पर गहन जांच की जा रही है। कई संभावित स्थानों पर छापेमारी भी की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही मामले का खुलासा कर नवजात को सुरक्षित बरामद किया जाएगा।घटना के बाद कदहे गांव में भय का माहौल व्याप्त है।

    रिपोर्टर मो0 साजिद

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : चतरा में हैरान करने वाली घटना: दो जिंदा सांप खा गया शख्स, तीसरे सांप को मारकर अस्पताल पहुंचा, डॉक्टर भी रह गए दंग

    July 4, 2026

    Chatra News : उपायुक्त ने लावालौंग में एसआईआर-2026 के गणना कार्य का लिया जायजा, बिरहोर कॉलोनी एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्ष

    July 4, 2026

    Chatra News : उपायुक्त ने लावालौंग प्रखंड सह अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, समयबद्ध कार्य संस्कृति एवं जनसमस्याओं के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

    July 4, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : चतरा में हैरान करने वाली घटना: दो जिंदा सांप खा गया शख्स, तीसरे सांप को मारकर अस्पताल पहुंचा, डॉक्टर भी रह गए दंग July 4, 2026
    • Crime news : हटिया से लौटते समय तीन बदमाशों ने यात्री को सुनसान जगह लाकर लूटा, पुलिस ने तुरन्त की कार्रवाई July 4, 2026
    • Chatra News : उपायुक्त ने लावालौंग में एसआईआर-2026 के गणना कार्य का लिया जायजा, बिरहोर कॉलोनी एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्ष July 4, 2026
    • Chatra News : उपायुक्त ने लावालौंग प्रखंड सह अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, समयबद्ध कार्य संस्कृति एवं जनसमस्याओं के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश July 4, 2026
    • Chatra News : प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने जिंदा बेटी का किया प्रतीकात्मक पिंडदान July 3, 2026
    • Chatra News : उपायुक्त के त्वरित संज्ञान से ढेबो गांव की वृद्ध महिला को मिली राहत, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास स्वीकृत July 3, 2026
    • Chatra News : हाहे गांव में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित July 3, 2026
    • Chatra News : कान्हाचट्टी के पेलतौल गांव में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट, नाबालिग गंभीर रूप से घायल July 3, 2026
    • Chatra News : ओझा गुनी के चक्कर में हुई आठ वर्षीय बच्चे की मौत, गांव में मातम July 2, 2026
    • Chatra News : आरबी हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक सेंटर में धूमधाम से मनाया गया नेशनल डॉक्टर डे July 1, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.