
चतरा शहर के खैनी गोला रोड निवासी नंदू जी के 11 महीने के बेटे के दोनों आँखों में गंभीर बीमारी पाई गई है। डॉक्टरों ने बताया है कि बच्चे का ऑपरेशन तुरंत होना आवश्यक है, अन्यथा उसकी दृष्टि स्थायी रूप से चली सकती है। कोलकाता के प्रसिद्ध शंकर नेत्रालय में 11 दिसंबर को ऑपरेशन की तिथि निर्धारित की गई है। पूरी प्रक्रिया का अनुमानित खर्च लगभग ₹1,50,000 है।आर्थिक तंगी के कारण परिवार इस बड़ी राशि का प्रबंध करने में असमर्थ था, जिससे बच्चे के इलाज को लेकर भारी तनाव था। इस समय जब यह जानकारी स्थानीय सांसद कालीचरण सिंह तक पहुँची, तो उन्होंने तुरंत अपनी ओर से ₹20,000 सहायता प्रदान की, जिससे परिवार को बड़ी राहत मिली।सांसद कालीचरण सिंह का कहना है कि वे अक्सर अपने निजी कोष से जरूरतमंदों की मदद करते हैं और मानव सेवा को अपना धर्म मानते हैं। बच्चे की मां ने भी इस सहायक कदम के लिए सांसद का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह सहायता उनके लिए उम्मीद की नई किरण साबित हुई है। सांसद ने बच्चे के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।
