
चतरा: भारत के संविधान निर्माता और सामाजिक न्याय के प्रेरक डॉ. भीमराव अंबेडकर की 70वीं पुण्यतिथि जिला कांग्रेस मुख्यालय चतरा में महापरिनिर्माण दिवस के रूप में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता चतरा जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष चन्द्रदेव गोप ने की।इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता और नेताओं ने डॉ. अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। चन्द्रदेव गोप ने कहा कि डॉ. अंबेडकर केवल संविधान के शिल्पकार ही नहीं थे, बल्कि वे सामाजिक समानता, न्याय, शिक्षा और मानव गरिमा के महान हिमायती थे। उन्होंने राष्ट्र के लिए जो योगदान दिया, वह हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।उन्होंने कहा, “डॉ. अंबेडकर ने हमें लोकतंत्र का वह मजबूत आधार दिया है, जिस पर आज भारत गर्व से खड़ा है। उनका जीवन संघर्ष और समर्पण हमें सामाजिक न्याय की दिशा में निरंतर कदम बढ़ाने की प्रेरणा देता है।”चन्द्रदेव गोप ने कांग्रेसजनों से अपील की कि वे डॉ. अंबेडकर के बताए मार्ग—समानता, बंधुत्व और न्याय—को अपने सामाजिक व राजनीतिक कार्यों में सर्वोपरि रखें।कार्यक्रम में राज्य के कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता जैसे राजवीर, संतोष केशरी, अजीम्मुद्दीन ख्वाजा, सुमित कुमार, अरुण यादव, जुलकर नैन, इफ्तेखार, भोला प्रसाद सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।
