
लोहरदगा : सेन्हा थाना क्षेत्र के हेसवे बाजारटोली गाँव में पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाई करते हुए दो आरोपियों को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सिद्दीक अनवर रिज़वी लोहरदगा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया।सूचना के अनुसार, नसीम अंसारी (पिता सराफत अंसारी) और श्यामलाल यादव (पुत्र स्व. छटन यादव), जो हेसवे बाजारटोली के निवासी हैं और जे.जे.एम.पी. संगठन से जुड़े बताए गए हैं, अपने कब्जे में अवैध हथियार छुपा रखे थे। पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसका नेतृत्व थाना प्रभारी नीरज झा ने किया। इस टीम में पुलिस उपाधीक्षक समीर कुमार तिर्की, नव नियुक्त पुलिस उपाधीक्षक सुधीर प्रसाद साहु सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे।टीम ने 6 दिसंबर की सुबह ग्राम हेसवे में छापेमारी की और निर्धारित स्थान पर तलाशी लेने पर 2 पिस्टल (7.65 मिमी), 82 INSAS रायफल के कारतूस (5.56 मिमी) और 3 कारतूस (0.315 मिमी) बरामद किए। आरोपियों से पूछताछ में यह भी पता चला कि वे हथियारों को साके पहाड़ के पास छुपा कर रखे हुए थे।पुलिस ने दोनों आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया और सेन्हा थाना में श्रीमद् आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-AA), 25(1-B)a, 26 तथा 35 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।पुलिस अधीक्षक ने जनता से अपील की है कि वे ऐसे अवैध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें ताकि सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ की जा सके। पुलिस का कहना है कि वे क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार कठोर कदम उठा रही है
