
चतरा जिले के सिकीद वन क्षेत्र में वन भूमि पर अवैध तालाब निर्माण की सूचना पर वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई की। चतरा दक्षिणी वन प्रमंडल के डीएफओ मुकेश कुमार के निर्देश पर टीम ने मौके पर पहुंचकर पोकलेन मशीन को जब्त कर लिया। जब्त मशीन को वन विभाग परिसर ले जाया गया। बतादें कि गुप्त सूचना मिलने पर गठित टीम ने वन जमीन पर मशीन से तालाब खुदाई करते पाया। इस अवैध कार्य से इलाके में हड़कंप मच गया। वन संरक्षण नियमों का उल्लंघन कर अतिक्रमण किया जा रहा था। डीएफओ मुकेश कुमार ने बताया कि मशीन जब्त कर जांच शुरू हो गई है। अवैध खुदाई के जिम्मेदारों का पता लगाया जा रहा, दोषियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई होगी।
