Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » उपायुक्त की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की विस्तृत समीक्षा,लंबित भुगतान व कार्यों में देरी पर संबंधित प्रखंडों को कड़ी फटकार
    Chatra News

    उपायुक्त की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की विस्तृत समीक्षा,लंबित भुगतान व कार्यों में देरी पर संबंधित प्रखंडों को कड़ी फटकार

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsDecember 4, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : समाहरणालय सभा कक्ष में आज उपायुक्त कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग एवं झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रोमोशन सोसाइटी की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति, लंबित कार्यों की स्थिति, लक्ष्य प्राप्ति, वित्तीय उपयोगिता तथा भुगतान संबंधी मुद्दों पर बिंदुवार चर्चा की गई। उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी स्वीकार्य नहीं होगी।

    बैठक के दौरान उपायुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) तथा अबुआ आवास योजना की अद्यतन प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि जिन लाभुकों के आवास कार्य लंबित हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित किया जाए और शत-प्रतिशत आवास पूर्णता सुनिश्चित हो। उन्होंने आवास निर्माण में गुणवत्ता, समयसीमा और पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखने को कहा, ताकि लाभुकों को समय पर योजना का वास्तविक लाभ मिल सके।इसके बाद उपायुक्त ने मनरेगा से संबंधित विभिन्न योजनाओं—जैसे बिरसा हरित ग्राम योजना, वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना, ABPS (आधार आधारित भुगतान प्रणाली), मजदूरों को 100 दिन रोजगार उपलब्ध कराने तथा अन्य मदों की विस्तृत समीक्षा की।

    इस क्रम में मनरेगा अंतर्गत आपूर्तिकर्ताओं के लंबित मैटेरियल भुगतान तथा मनरेगा कर्मियों के लंबित मानदेय भुगतान पर विशेष चर्चा हुई। उपायुक्त ने भुगतान में निरंतर विलंब को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए अपनी कड़ी नाराज़गी व्यक्त की तथा संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि भुगतान से जुड़े सभी प्रक्रियात्मक कार्य नियमों के अनुरूप तत्काल प्रभाव से पूर्ण कराए जाएँ और लंबित मैटेरियल पेमेंट तथा कर्मियों का मानदेय शीघ्रातिशीघ्र भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि मजदूरों एवं कर्मियों के भुगतान में अनावश्यक विलंब अस्वीकार्य है और इसकी व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय की जाएगी।

    बैठक में धान अधिप्राप्ति की तैयारियों पर भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण अभियान चलाया जाए, ताकि उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान बेचने का अवसर मिल सके। उन्होंने प्रखंड स्तर पर प्रचार-प्रसार बढ़ाने तथा किसानों को पंजीकरण की प्रक्रिया, तिथि एवं केंद्रों की सटीक जानकारी उपलब्ध कराने को कहा।

    उपायुक्त ने यह भी निर्देश दिया कि योजनाओं के सुचारू संचालन एवं लक्ष्य प्राप्ति हेतु प्रखंड स्तर पर नियमित समन्वय बैठकें आयोजित की जाएँ। उन्होंने कहा कि प्रखंड विकास पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यरत सभी कार्मिकों, तकनीकी सहायकों, कार्यान्वयन एजेंसियों तथा विभागीय प्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यों को समयबद्ध रूप से आगे बढ़ाएँ।

    बैठक के दौरान मनरेगा के तहत आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले टंडवा, हंटरगंज और इटखोरी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारियों को उपायुक्त द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उपायुक्त ने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ऐसे सम्मान आगे भी जारी रहेंगे, जिससे अन्य प्रखंडों में भी कार्य संस्कृति में सुधार आएगा।

    बैठक में उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, डीआरडीए निदेशक अलका कुमारी, सभी अंचल अधिकारी, सभी प्रखंडों के बीपीओ, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रोमोशन सोसाइटी के प्रतिनिधि तथा विभिन्न विभागों के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

    बैठक का मुख्य उद्देश्य जिला स्तरीय विकास योजनाओं का समग्र मूल्यांकन, कार्यान्वयन के दौरान आने वाली बाधाओं की पहचान, तथा त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन हेतु विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करना था, ताकि जिले में संचालित सभी विकासात्मक योजनाएँ निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण हो सकें।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात

    September 22, 2026

    सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन

    September 22, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान

    September 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात September 22, 2026
    • सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन September 22, 2026
    • 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान September 21, 2026
    • लावालौंग प्रखंड परिसर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी September 20, 2026
    • टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन September 20, 2026
    • पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात का किया निरीक्षण September 20, 2026
    • कटकमदाग पुलिस की कार्रवाई, दो लापता लड़कियां बरामद,एक लड़की हटिया रेलवे स्टेशन तो दूसरी भुरकुंडा से मिली, कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा September 20, 2026
    • हजारीबाग में टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ,पुलिस ने नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ, चालकों से भराया गया शपथ पत्र September 20, 2026
    • करम पूजा की पूर्व संध्या पर संघरी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त रवि आनंद हुए शामिल September 20, 2026
    • नशे के खिलाफ नूरा मस्जिद कमेटी की पहल, अभिभावकों से सहयोग की अपील,कमेटी ने कहा- बच्चों को नशे से बाहर निकालने में हर संभव मदद करेंगे, सहयोग नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी September 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.