
चतरा शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे स्थानीय नागरिक भयभीत हैं। जिले के सदर थाना क्षेत्र के लाइन मोहल्ला और खान का गली समेत कई इलाकों में चोर सक्रिय हो गए हैं। हाल में मोहम्मद राशिद के घर चोरी की बड़ी वारदात हुई है। राशिद हाल ही में शादी समारोह में शामिल होने के लिए रांची गए थे, और इसी दौरान चोरों ने ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया। उन्होंने गोदरेज में रखे करीब 6 लाख रुपये से अधिक मूल्य के जेवरात और नकदी चुरा ली।पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि वे घर छोड़कर कहीं बाहर जाते हैं तो सदर थाना को सूचित करें ताकि उनके क्षेत्र में पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाई जा सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि चोर शाम के समय मौका देखकर वारदात को अंजाम देते हैं, इसलिए सबको विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।पीड़ित मोहम्मद राशिद ने सदर थाना में लिखित आवेदन देकर उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के प्रयास कर रही है।
