
लावालोंग : चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह ने लावालौंग प्रखंड निवासी गोविन्द ठाकुर को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है।उक्त विषय की जानकारी देते हुए सांसद मीडिया प्रभारी सुभाष सिंह ने बताया कि गोविन्द ठाकुर को सांसद ने पुरे प्रखण्ड में संबंधित कार्यों की महत्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंपी है। गोविन्द ठाकुर संगठन और पंचायत स्तर पर एक अनुभवी जनप्रतिनिधि रहे हैं।वे भाजपा मंडल अध्यक्ष तथा पंचायत समिति सदस्य पद पर कार्य कर चुके हैं।उनकी सक्रियता और अनुभव को देखते हुए सांसद द्वारा उन पर भरोसा जताया गया है।नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए गोविन्द ठाकुर ने कहा कि सांसद ने जिस विश्वास और उम्मीद के साथ मुझे जिम्मेवारी सौंपी है उसे मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करूकरूँगा।आगे उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी पहली प्राथमिकता होगी और क्षेत्र के विकास में मैं सांसद के साथ मिलकर पूरी तत्परता से कार्य करूँगा।
रिपोर्टर मो0 साजिद
