
लावालौंग/चतरा : आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के अंतिम दिन शुक्रवार को लावालौंग प्रखंड के हेडुम एवं लमटा पंचायत में शिविर का आयोजन किया गया। हेडुम पंचायत में कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी बिपिन भारती, बीपीओ राजेश पासवान, बीस सूत्री अध्यक्ष छठू सिंह भोक्ता, मुखिया संतोष राम एवं श्रावण रजक ने संयुक्त रूप से किया, वहीं लमटा पंचायत में SDO सन्नी राज की उपस्थिति में मुखिया अमित चौबे, BDO विपिन भारती, BPO राजेश पासवान,पंचायत समिति सदस्य रूबी पासवन की उपस्थिति में कार्यक्रम का उद्घाटन विधिवत किया गया. शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए और योजनाओं से संबंधित आवेदन लिए गए,लेकिन कई स्थानीय प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने कार्यक्रम को मात्र औपचारिकता बताया। उनका कहना था कि सरकार के दबाव में कार्यक्रम तो किया जा रहा है,परंतु योजनाओं की वास्तविक सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही है। कई योजनाओं का पोर्टल नहीं खुलने से दर्जनों लाभुकों को निराश होकर आवेदन जमा कर घर लौटना पड़ा। ग्रामीणों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से तकनीकी समस्याओं को जल्द दूर कर सभी योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने की मांग की। हेडुम शिविर में पंचायत सचिव रामानुज संतोष, रोजगार सेवक मनोरंजन कुमार, विवेक सिंह, ( अंचल) चन्द्रिप गांधी,कनीय अभियंता, सिकंदर कुमार,वीरेंदर कुमार, आशीष कुमार यादव, अजित कुमार, लक्ष्मी कुमारी, दीपेश कुमार, विनय कुमार महतो, विनय चौधरी, सहित अन्य कर्मी मौजूद थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित होकर विभिन्न योजनाओं की जानकारी एवं लाभ लेने पहुंचे।
रिपोर्टर मो0 साजिद
