
चतरा : लावालोंग प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को संविधान दिवस का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकार, चतरा द्वारा किया गया।यह कार्यक्रम झालसा रांची के निर्देशन,प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार के नेतृत्व में उत्क्रमित मिडिल स्कूल रतनाग में संपन्न हुआ।इस अवसर पर अधिकार मित्र सह पीएलवी जनेश कुमार यादव,अभिषेक कुमार ठाकुर और रविकांत कुमार ने छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों को संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कराया और उन्हें संविधान की मूल भावनाओं को आत्मसात करने की शपथ दिलाई।पीएलवी सदस्यों ने संविधान द्वारा प्रदत्त मूल अधिकारों व कर्तव्यों की जानकारी देते हुए कहा कि संविधान नागरिकों को न्याय, स्वतंत्रता और समानता का अधिकार प्रदान करता है। कार्यक्रम में छात्रों ने इस पहल को प्रेरणादायक बताया और कहा कि ऐसे आयोजन से उनके भीतर जागरूक नागरिक बनने की भावना विकसित होती है।
रिपोर्टर मो0 साजिद
