Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » सड़क किनारे मिला अधेड़ का शव, पत्थर से कुचलकर हत्या की आशंका
    Chatra News

    सड़क किनारे मिला अधेड़ का शव, पत्थर से कुचलकर हत्या की आशंका

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsNovember 25, 2025No Comments1 Min Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत उटा मोड़ स्थित लक्ष्णपुर सड़क के किनारे सोमवार की रात एक 45 वर्षीय अधेड़ का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान भूपेंद्र कुमार यादव पिता स्व. बालदेव यादव के रूप में हुई है। मृतक के भतीजे टिंकू यादव ने बताया कि भूपेंद्र शराब का सेवन करते थे। कल शाम वह नशे की हालत में सड़क किनारे पड़े थे, जिसे उठाकर टिंकू ने किनारे सुला दिया था। हालांकि, आधे घंटे बाद उन्हें चाचा की हत्या की सूचना मिली। टिंकू यादव ने आरोप लगाया कि उनके चाचा के सिर को पत्थर से कुचला गया है। उन्होंने आपसी दुश्मनी के चलते हत्या किए जाने की आशंका जताई है, क्योंकि कुछ दिन पहले भूपेंद्र का किसी से नोकझोंक हुआ था। सदर थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि उन्हें सोमवार की रात करीब दस बजे एक व्यक्ति का शव होने की सुचना प्राप्त हुई थी। पुलिस ने शव को बरामद करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। उन्होंने कहा कि मामला जांच के दायरे में है और परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    बहुप्रतीक्षित लावालौंग-पांकी सड़क का हुआ  कार्य शुरू ,ग्रामीणों में खुशी का माहौल

    November 24, 2026

    अवैध बालू परिवहन के खिलाफ लावालौंग पुलिस की कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त

    November 24, 2026

    पांच लाख की अफीम के साथ चतरा में तस्कर गिरफ्तार, ऑपरेशन क्लीन चतरा को मिली बड़ी सफलता

    November 24, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • बहुप्रतीक्षित लावालौंग-पांकी सड़क का हुआ  कार्य शुरू ,ग्रामीणों में खुशी का माहौल November 24, 2026
    • अवैध बालू परिवहन के खिलाफ लावालौंग पुलिस की कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त November 24, 2026
    • पांच लाख की अफीम के साथ चतरा में तस्कर गिरफ्तार, ऑपरेशन क्लीन चतरा को मिली बड़ी सफलता November 24, 2026
    • झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत चतरा सदर एवं सिमरिया में आयोजित हुआ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर November 24, 2026
    • एकलव्य आवासीय विद्यालय में सातवीं के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, नाक से खून निकलने के बाद तोड़ा दम November 24, 2026
    • बैंकों की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, सीसीटीवी से लेकर अलार्म सिस्टम तक दुरुस्त रखने का निर्देश November 23, 2026
    • चतरा में “हेलमेट नहीं तो तेल नहीं” अभियान शुरू, बिना हेलमेट को नहीं मिलेगा पेट्रोल November 23, 2026
    • Chatra News : झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत चतरा जिले में 76 लाभुकों ने किया नवनिर्मित आवास में गृह प्रवेश November 23, 2026
    • हथियार व जिंदा गोली के साथ दो गिरफ्तार, छापेमारी में देशी सिक्सर और बाइक बरामद November 22, 2026
    • बकचुंबा पंचायत में पीएम आवास और अबुआ आवास के लाभुकों ने किया गृह प्रवेश, नए घर में पहुंचते ही खिले चेहरे November 21, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.