
इटखोरी (चतरा) : जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र के पीतीज गांव में पिता-पुत्र के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ सनकी पिता दुलार प्रजापति ने आपसी विवाद के चलते अपने इकलौते पुत्र राजिंद्र प्रजापति को पेट में चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चाकू मारने की घटना के बाद परिजनों ने घायल राजिंद्र को आनन-फानन में हजारीबाग के आरोग्यं अस्पताल पहुंचाया, जहाँ उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। इटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पिता-पुत्र के आपसी विवाद को लेकर यह वारदात हुई है। पुलिस पूरे वारदात की तफ्तीश कर रही है। दरअसल पिता दुलारचंद बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था। आज पुत्र राजेंद्र प्रजापति घर में काम कर रहे थे, इसी दौरान उनके पिता धारदार हथियार से वार करते हुए लहूलुहान लहान कर दिया। आनन फानन में राजेंद्र प्रजापति को इलाज के लिए आरोग्यम अस्पताल हजारीबाग लाया गया है। जहां स्थिति नाजुक बताई जा रही है। इधर घायल राजेंद्र की मां ने दोषी पति और इस घटना में शामिल अन्य रिश्तेदार पर पुलिसिया कार्रवाई की मांग कर रही है। घटना को अंजाम देने के बाद घायल राजेंद्र के पिता फरार है।
